आखिर क्यों मलेशिया एयरपोर्ट से 10 भारतीयों को लौटा दिया गया वापस? वीजा फ्री देशों में सफर कर रही हैं तो ध्यान रखें ये 5 बातें

Malaysia Turn Away 10 Indians From Airport: मलेशिया भारतीय नागरिकों को 30 दिन बिना वीजा के सफर का मौका देता है। मलेशिया आने वाले यात्रियों को चेकिंग के दौरान कन्फर्म वापसी की फ्लाइट टिकट भी दिखाना पड़ता है।
visa free countries travel rules know why malaysia turns away 10 indians

Why 10 Indians Denied Entry to Malaysia: वीजा फ्री वाले देशों में सफर करना भारतीयों के लिए आसान है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप यात्रा के दौरान अन्य नियमों का भी पालन नहीं करेंगे। साल 2024 में मलेशिया ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री यात्रा की सुविधा शुरू की थी। 31 दिसंबर 2026 तक भारतीय नागरिक बिना वीजा मलेशिया की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन बीते दिनों मलेशियाई सीमा नियंत्रण एवं सुरक्षा एजेंसी (एकेपीएस) ने 10 भारतीय नागरिकों को वापस देश भेज दिया। मलेशिया के हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर 99 देशों के यात्रियों की जांच के दौरान, 7 घंटे के इस सुरक्षा संबंधित जांच में 10 भारतीय नागरिकों के दस्तावेजों और जांच के मानकों को पूरा नहीं कर पाने के कारण उन्हें वापस भेजा गया। ऐसे में यात्रियों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या बिना वीजा वाले देशों में सफर करना भारतीय नागरिकों के लिए मुश्किल रहने वाला है? आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप वीजा फ्री देशों में सफर का प्लान बना रही हैं, तो भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा।

वीजा फ्री देशों में सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

  • सबसे पहले यात्रियों को यह समझना जरूरी है कि कोई देश अगर आपको अपने देश में वीजा फ्री सफर करने का मौका दे रहा है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि वह अन्य सुरक्षा व्यवस्था में भी छूट देगा। देश की सुरक्षा को देखते हुए वह सभी जरूरी जानकारी लेने के बाद ही वह आपको एंट्री का मौका देगा।
  • किसी भी वीजा फ्री देश में अगर आप सफर कर रही हैं, तो आपके पास रिटर्न टिकट जरूर होना चाहिए। जांच के दौरान आपसे यह पता किया जाता है कि आप यहां कितने दिनों के लिए आई हैं और आपका वापस जाने का प्लान है या नहीं।

visa free countries travel rules know why malaysia turns away 10 indians1

  • यात्रियों से होटल या रहने की बुकिंग के बारे में भी पता किया जाता है। आप दूसरे देश से आ रही हैं और कहां रहने वाली है, इसके बारे में आपको बताना होगा।
  • आप उस देश में क्यों सफर करने आई हैं, इसकी जानकारी देना जरूरी है। घूमने, बिजनेस या किसी भी खास कारण से आप वहां गई हैं, तो आपको इसका जवाब सटीक और स्पष्ट तरीके से देना होगा।
  • बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड और कैश जैसी चीजें भी आपको दिखानी होंगी। इससे आपके बारे में यह पता लगाया जाता है कि आपके पास पर्याप्त पैसे हैं और आपके मलेशिया में रहने और यहां से वापस जाने के लिए पैसे खर्च कर सकती हैं।
  • कई स्थिति में यह भी देखा जाता है कि आप इससे पहले किसी देश में सफर कर चुकी हैं या नहीं। पिछली ट्रैवल हिस्ट्री से आपके सही सफर का अंदाजा लगाना आसान होता है।
visa free countries travel rules know why malaysia turns away 10 indiansS

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP