Best national parks in madhya pradesh: मध्य प्रदेश, जिसे भारत का ह्रदय राज्य भी कहा जाता है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने में हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मध्य प्रदेश जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह पूरी दुनिया में कुछ ऐतिहासिक फोर्ट, पैलेस और महलों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसलिए इस प्रान्त को भारत का दिल कहा जाता है।
मध्य प्रदेश सिर्फ अपनी खूबसूरती या ऐतिहासिक जगहों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध नेशनल पार्क के लिए भी फेमस है। इस राज्य में ऐसे कई नेशनल पार्क मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना भी होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश के उन नेशनल पार्कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ कभी भी घूमने और मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
कान्हा नेशनल पार्क (Kanha Tiger Reserve)
मध्य प्रदेश में स्थित सबसे चर्चित और सबसे प्रसिद्ध नेशनल पार्क का जिक्र होता है, तो कान्हा नेशनल पार्क का नाम जरूर लिया जाता है। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित यह एक विश्व जंगलों का घर है।
कान्हा नेशनल पार्क सिर्फ मध्य प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान माना जाता है। वर्ष 1955 स्थापित इस पार्क को टाइगर रिजर्व के पार्क में तब्दील कर दिया था। यह पार्क सिर्फ बाघ के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी दुनिया भर में फेमस है। इस पार्क में कई विलुप्त जानवरों को करीब से देख सकते हैं। यहां आप जंगल सफारी का का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
टिकट- भारतीय पर्यटकों के लिए 100 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये।
- समय- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
- नोट- जंगल सफारी के लिए अलग से टिकट लेना होता है।
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (Bandhavgarh National Park)
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित सबसे प्रमुख पार्कों में से एक है। यह खूबसूरत पार्क करीब 446 वर्ग किमी में फैला हुआ हुआ है। यह पार्क बड़ी जैव विविधता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की बड़ी संख्या देखी जा सकती है। कहा जाता है कि इस पार्क में बाघों के अलावा पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियां और जलीय जानवरों की 80 प्रजातियां मौजूद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1968 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और फिर 1993 में इसे टाइगर रिजर्व बन गया।
- समय-सुबह 10 बजे लेकर 6 बजे तक।
- टिकट- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है हालांकि, जंगल सफारी के लिए चार्ज लगता है।
पन्ना नेशनल पार्क (Panna National Park)
मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों में स्थित पन्ना नेशनल पार्क मध्य प्रदेश पांचवां सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व पार्क है। इस खूबसूरत पार्क का निर्माण करीब 1981 में किया गया था और करीब 1994 में इसे टाइगर रिजर्व पार्क घोषित किया गया था।
करीब 209.53 वर्ग मील में फैला पन्ना नेशनल पार्क बाघों का घर बोला जाता है। इस पार्क में कई विलुप्त जानवरों को करीब से देखा जा सकता है। यह पार्क जंगल सफारी के लिए पूरे भारत में फेमस है। कहा जाता है कि यहां नाइट जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
- टिकट-भारतीय पर्यटकों के लिए 40 और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रुपये।
- समय-सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
- नोट- जंगल सफारी के लिए अलग से टिकट लेना होता है।
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (Satpura National Park)
मध्य प्रदेश राज्य होशंगाबाद जिले में स्थित सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान सबसे प्राचीन नेशनल पार्क माना जाता है। साल 1981 में स्थापित यह पार्क करीब 1427 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह भारत के सबसे खूबसूरत बाघ अभयारण्यों में से एक है।(मध्य प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान जैव-विविधता के लिए काफी प्रसिद्ध पार्क माना जाता है। इस पार्क में हर तरह हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। इस पार्क में मगरमच्छ, बाघ, स्लोथ भालू, भारतीय बाइसन, जंगली कुत्ते, तेंदुए, जंगली सूअर, ब्लैक बक और चार सींग वाले मृग को भी देख सकते हैं।
- समय- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
- टिकट-जंगल सफारी के लिए 1500 से लेकर करीब 2500 रुपये लगते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@kanhanationalpark_, sushilchikane
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों