बीवी का बर्थ डे हो या फिर मैरिज एनिवर्सरी भारत के अधिकतर मर्दो कों इन दोनों ही अवसरों की तारीखें याद नहीं रहतीं। कई बार याद होती भी है तो बस पत्नी को विश कर के ही काम चल जाता है। मगर आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पत्नी का बर्थ भूलने वाले पतियों को जेल की हवा तक खानी पड़ जाती है। जी हां, समोआ में रहने वाले शादीशुदा कपल्स पर यह कानून लागू होता है कि उन्हें एक दूसरे के बर्थ डे को विश करना है और उसे सेलीब्रेट भी करना है। खासतौर पर इस देश में रहने वाले सभी पतियों पर तो यह लॉ स्ट्रिक्टली लागू होता है। देखा जाए तो यह बेहद अजीब सा कानून है मगर समोआ अकेला ऐसा देश नहीं है, जहां पर इस तरह का अजीबो गरीब कानून हो। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां पर बेहद चौक देने वाले कानून हैं। ऐसे ही कुछ देशों और वहां लागू अजीब कानूनों के बारें में हम आपको बताएंगे।
वेनिस एक बेहद खूबसूरत देश है और इस देश की खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए यहां की सरकार ने पक्षियों को फीड करने पर बैन लगा रखा है। अगर कोई व्यक्ति यहां पर पक्ष्यिों को दाना डालते हुए दिख जाए तो उसे तगड़ा फानइ पे करना पड़ता है। ऐसा इस देश की सरकार ने इसलिए किया है क्योंकि पक्षियों को फीड करने पर वे यहां की खूबसूरत इमारतों को गंदा करते हैं साथ ही इससे बीमारियां भी बढ़ती हैं। इसलिए आप अगर वेनिस जाएं तो बर्ड्स को फीड करने में अपना समय व्यर्थ न करें बल्कि इस खूबसूरत देश को घूमें और एंज्वॉय करें।
कनाडा के ओंटारियो शहर में सीटी बजाना, चिल्लाना यहां तक की जोर से मुंह से सांस छोड़ना तक गुनाह है। क्योंकि ऐसा करने पर आवाज निकलती है और कनाडा के इस शहर में नॉइज पॉल्यूशन को रोकने के लिए यह कानून बनाया गया है। इस कानून के तहत यदि किस व्यक्ति को ऐसा करते पाया जाता है, तो उसे सजा के रूप में फाइन देना पड़ता है। इस देश में ट्रिप का प्लान हो तो जहां भी जाएं अपने साथ हैंकी जरूर रखें और जब भी छींक, खांसी और तेज सांस लेने की इच्छा हो तो मुंह पर रख लें। इससे आवाज कम होती है।
अगर आप स्विट्जरलैंड घूमने का प्लान बना रही हैं तो इस लॉ को एक बार जरूर जान लें। दरअसल स्विट्जरलैंड में रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट्स में फ्लश नहीं किया जा सकता। इस कानून के पीछे सरकार का मकसद नॉइज पॉल्यूशन को दूर करना है। जाहिर है टॉयलेट जाने का कोई समय नहीं होता है। इस लिए ऐसा होतो आप क्लीनिंग के लिए फल्श की जगह मग का यूज करें। इससे कम आवाज होगी।
इस्लामिक कंट्री मालदीव, भारतीयों की सबसे फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, मगर आप अगर ज्यादा धार्मिक हैं, तो शायद आपको इस देश का एक कानून बिलकुल भी न पसंद आए। यहां इस्लाम के अलावा किसी भी दूसरे धर्म की किताबों को पढ़ने पर बैन है। दरअसल इस देश की सरकार किसी भी ऐसी चीज को करने की इजाजत नहीं देती, जो इस्लाम के खिलाफ हो। यहां पर पॉर्न मूवीज देखने और एलकोहॉल लेने पर भी पाबंदी है। हां, अगर आप होटल में हैं, तो अपने कमरे में रात के समय पर थोड़ी एलकाहॉल ले सकते हैं। इसी तरह अगर आपको अपनी धार्मिक किताब पढ़ने का मन है तो इंटरनेट का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें तो सभी कुछ उपलब्ध है।
बोलीविया में महिलाओं को बार और होटल में केवल एक ग्लास वाइन पीने की इजाजत है। इसके पीछे सरकार का लॉजिक है कि महिलाएं एलकोहॉल लेने के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती हैं। कई बार मर्द ऐसे में उनका गलत फायदा उठाते हैं। ऐसा न हो इस लिए इस लॉ को बनाया गया है। वैसे आप अगर एक से ज्यादा ग्लास वाइन लेना चाहें तो आप आपने कमरे में ले सकती हैं।
भारत में आपने कई लोगों को देखा होगा कि च्विंगम खाने के बाद वह कहीं भी उसे थूक देते हैं। ऐसे में जहां च्विंगम चिपकती हैं वह जगह खराब हो जाती है। ऐसा न हो इसके लिए भारत में कोई भी नियम नहीं बना है, मगर आप अगर सिंगापुर जाएंगी तो वहां आपकों बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिपशन के बिना च्विंगम नहीं मिलेगी। यह कानून 2004 से सिंगापुर में लागू हुआ है। इसलिए जब भी आप सिंगापुर जाएं तो च्विंगम की जगह कैंडीज खा कर काम चला लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।