15 अगस्त पर बच्चों के साथ रानी की वाव देखने जा रहे हैं, तो जान लें टिकट से लेकर सभी जानकारियां

स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप बच्चों के साथ ऐतिहासिक स्थल पर घूमने जाते हैं, तो बच्चों को हमारे देश की विरासत और स्वतंत्रता की लड़ाई के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा। 

 

gujarat patan ticket price and all details

गुजरात के पाटन शहर में स्थित रानी की वाव एक प्राचीन सीढ़ीदार किले की तरह है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे यह एक गहरा कुआ है, जो प्राचीन कलाकृतियों से बनाया गया है। यह जगह इतनी ज्यादा खास है कि इसे 2014 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता भी दी गई थी।

इस जगह पर घूमने के लिए आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं। 15 अगस्त पर घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां जाने से पहले ही आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के दिन यहां बहुत भीड़ रहती है।

रानी की वाव क्यों फेमस है?

Rani Ki Vav Ticket Price

  • रानी की वाव अपने अद्भुत वास्तुशिल्प और मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध माना जाता है।
  • इसे 11वीं शताब्दी में सोलंकी वंश की रानी उदयामति ने अपने पति भीमदेव की याद में बनवाया था। वह चालुक्य या सोलंकी वंश के राजा थे।
  • नी की वाव एक सीढ़ीदार कुआं है, बच्चे यहां आकर प्राचीन भारत में जल संरक्षण और प्रबंधन को समझ पाएंगे।
  • इसका निर्माण इस प्रकार किया गया था कि मानसून के समय अधिकतम पानी संग्रहित किया जा सके और गर्मियों में इसका उपयोग किया जा सके।

रानी की वाव देखने कैसे जाएं?

Rani Ki Vav Ticket

  • फ्लाइट से- आप अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए टिकट लेकर यहां पहुंच सकते हैं। रानी की वाव एयरपोर्ट से लगभग 125 किलोमीटर दूर है।
  • ट्रेन से- मेहसाणा रेलवे स्टेशन रानी की वाव के निकटतम है। यह लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको देश के प्रमुख शहरों से यहां के लिए ट्रेन सीधी मिल जाएगी। मेहसाणा से पाटण तक टैक्सी या बस सेवा आपको मिल जाएगी।
  • सड़क मार्ग- आप यहां बस से भी पहुंच सकते हैं। पाटण शहर के लिए आपको गुजरात राज्य परिवहन निगम बस सेवा और निजी बस सेवा भी मिल जाएगी। अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा और अन्य बड़े शहरों से आपको पाटण के लिए सीधी बस मिलेगी।
  • गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी हैं, जहां आप बच्चों के साथ जा सकते हैं।

रानी की वाव टिकट प्राइस

  • समय- सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
  • टिकट प्राइस- भारतीयों के लिए 35 रुपये।
  • विदेशी नागरिक के लिए 500 रुपये।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP