नोएडा से जा रहे हैं तिरुपति बालाजी के दर्शन करने, तो जानें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

ध्यान रखें कि यहां भगवान को चढ़ाई गई कोई भी चीज आप मंदिर से बाहर नहीं ले जा सकते हैं। बालाजी की मूर्ति के पीछे एक कुआं है जहां फूल और प्रसाद विसर्जित किए जाते हैं।
image

तिरुपति बालाजी मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के प्रति दुनिया भर के लोगों की आस्था गहरी है। मंदिर के मुख्य देवता वेंकटेश्वर स्वामी हैं, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। देश में लगभग हर कोई इस मंदिर में दर्शन करने का सपना देखता है, क्योंकि यह ऐतिहासिक होने के साथ-साथ चमत्कारी भी माना जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला भी सबसे अलग और खास हैं। दीवारों की बनावट और कलाकारी अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो आपकी नजर नहीं हटने वाली। अगर आप नोएडा तिरुपति के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दर्शन से जुड़ी कुछ जानकारी देंगे।

नोएडा से कैसे जाएं तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर के दर्शन करने?

noida to tirupati trip cost per person

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमला में यह मंदिर स्थित है। यहां दर्शन के लिए आने वाले केवल देश के ही श्रद्धालु नहीं होते, बल्कि विदेश पर्यटकों भी आप पूजा करते हुए देख सकते हैं। अगर आप नोएडा से यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपने बजट पर ध्यान देना चाहिए।

अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप फ्लाइट ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले दिल्ली जाना होगा, यहां से आपको तिरुपति के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। एक तरह के लिए फ्लाइट टिकट का प्राइस लगभग 5000 से 6000 रुपये तक है। इस तरह प्रति व्यक्ति आने-जाने का खर्च 12 हजार रुपये जाएगा।

अगर बजट कम है, तो आप ट्रेन से भी जाने का प्लान बना सकते हैं। इसमें भले ही आपको ऑफिस से छुट्टी ज्यादा लेनी पड़ेगी। लेकिन आप कम बजट में दर्शन कर आएंगे। ट्रेन से आपको पहुंचने में 35 से 40 घंटे का समय लगेगा। प्रति व्यक्ति स्लीपर कोच में टिकट प्राइस 700 से 800 रुपये तक आएगा। इस तरह आने-जाने का खर्च 1600 रुपये तक आएगा।
अगर 2 लोग भी स्लीपर कोच से सफर करते हैं, तो आने-जाने का ट्रेन का खर्च 3200 रुपये तक ही आएगा।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली से जा रहे हैं खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने, तो जानें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

तिरुपति जिला पहुंचने के बाद लें होटल

tirupati trip cost per person

शहर में पहुंचने के बाद सबसे पहले आपको होटल लेना चाहिए। क्योंकि आप 2 दिन से ट्रेवल कर रहे हैं। मंदिर दर्शन से पहले आप अच्छे से फ्रेश हो जाएं, इसके बाद थोड़ा आराम करें और मंदिर दर्शन करें। अगर आप देर रात पहुंच रहे हैं, तो आप होटल में रात गुजारें और अगले दिन दर्शन के लिए जाएं।यहदेश के फेमस मंदिरोंमें से एक है।

  • यहां हम आपको होटल पहले ही ऑनलाइन बुक करने के लिए नहीं कहेंगे, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको आधी रात में होटल ढूंढने में परेशानी हो सकती है।
  • आप स्टेशन पहुंचने के बाद ऑनलाइन होटल बुक करें और कैब या ऑटो लेकर होटल जाएं।
  • आप मंदिर के आस-पास स्थित होटल में भी रात गुजारने का प्लान बना सकते हैं।
  • होटल अगर मंदिर के पास लेंगे, तो आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा। लेकिन आप केवल दर्शन करने के लिए ही आएं हैं, तो होटल से मंदिर तक के ट्रैवल का खर्च बचाने के लिए होटल पास में ले सकते हैं।
  • आपको यहां 2000 से 2500 रुपये में अच्छे होटल मिल जाएंगे।

घूमने के लिए कितने दिन का समय

tirupati trip cost

नोएडा से अगर आप इतनी दूर घूमने जा रहे हैं, तो आपको 2 दिन का ट्रिप प्लान तो जरूर करना चाहिए। वैसे तो आपके 4 दिन ट्रेन से आने-जाने में चले जाएंगे। इसके बाद 2 दिन आपको अलग से घूमने के लिए निकालने होंगे। तभी आप शहर की फेमस जगहों पर घूम पाएंगे।

आपको यहां घूमने के लिए कुल 6 दिनों की छुट्टी ऑफिस से लेनी होगी। यहां स्कूटी भी रेंट पर मिल जाती है। लेकिन आप केवल 2 दिन के लिए आए हैं और इसमें आप ज्यादा जगहें नहीं घूम पाएंगे, इसलिए स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 दिन यहां घूमने पर कुल खर्च 2 लोगों का 2 हजार रुपये तक आ सकता है।

इस तरह से नोएडा से तिरुपति दर्शन और घूमने का दो लोगों का खर्च ट्रेने से आना-जाना 3200 रुपये + 2 रात के लिए होटल खर्च 4000 रुपये + घूमने का खर्च 2000 रुपये + 2 लोगों के खाने का खर्च 3000 रुपये = लगभग 12200 रुपये तक खर्च आएगा। आप लगभग 15 हजार में आराम से दर्शन करके वापस आ जाएंगे।परिवार के साथ कम बजट में ट्रिप प्लान करने का तरीकाआपके अन्य यात्रा में भी काम आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP