herzindagi
maha kumbh 2025 places to visit near dashashwamedh ghat varanasi

Maha Kumbh 2025: दशाश्वमेध घाट के पास स्थित हैं ये 3 अच्छी जगहें, परिवार के साथ जा सकते हैं आप

स्नान के बाद लोग प्रयागराज के अन्य धार्मिक स्थलों जैसे हनुमान मंदिर, अखाड़ों, और अन्य घाटों पर भी दर्शन के लिए जाते हैं। अगर लोग दूर से आए हैं, तो वह प्रयागराज में स्थित फेमस जगहों पर घूमकर जाना पसंद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 14:42 IST

महाकुंभ के दौरान लोग प्रयागराज के घाटों पर स्नान करने के लिए आते हैं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम के नाम से जाना जाने त्रिवेणी घाट लोगों के बीच प्रसिद्ध है। इसी तरह प्रयागराज के साथ-साथ लोग देश में स्थित कुछ अन्य घाटों को भी शुभ मानते हैं। यहां लोग महाकुंभ के दौरान जाना पसंद करते हैं। इसमें से ही एक वाराणसी का दशाश्वमेध घाट भी है, जो लोगों के बीच काफी लोक्रपिय है। इस घाट पर आपको महांकुभ के अलावा भी लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप भी यहां जा रहे हैं और यहां से वापस आने के दौरान आस-पास घूमने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दशाश्वमेध घाट के पास घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

यह मंदिर दशाश्वमेध घाट से मात्र 2 किमी की दूरी पर है। यहां आपको पहुंचने में लगभग 10 मिनट का समय लग सकता है। महाकुंभ के दौरान लोगों का काशी विश्वनाथ मंदिर जाना शुभ माना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और महाकुंभ का भी भगवान शिव से गहरा नाता है। इसलिए अगर आप महाकुंभ के दौरान घाट जा रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन करके आना न भूलें। महाकुंभ के दौरान दर्शन के लिए अच्छी जगह में से एक है।

संकट मोचन मंदिर

maha kumbh 2025 places to visit near dashashwamedh ghat varanasi3

यह मंदिर दशाश्वमेध घाट से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको आधे घंटे का समय लग सकता है। महाकुंभ के दौरान घाट आए लोग इस मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। वाराणसी में इस मंदिर को सबसे खास मंदिरों में से एक माना जाात है। ऐसा माना जाता है कि संकट मोचन मंदिर में प्रार्थना करने से परिवारिक समस्याएं, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां और आर्थिक कठिनाइयां समाप्त होती हैं। यह वाराणसी के फेमस मंदिर में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के इन घाटों की खूबसूरती है बेमिसाल, यहां जरूर बिताएं कुछ वक्त

स्टेच्यू ऑफ स्टैंडिंग बुद्धा

स्टेच्यू ऑफ स्टैंडिंग बुद्धा

यह घाट से लगबग 11 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको 40 मिनट से 1 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप घाट घूमने के बाद अपने परिवार को किसी खास जगह पर लेकर जाना चाहते हैं, तो यहां ले जाना अच्छा हो सकता है। यहां बुद्ध भगवान की मूर्ति लगभग 80 फीट ऊंची है।

इसे भी पढ़ें- Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जानें से पहले अपनी लिस्ट में शामिल करें ये जरूरी बातें, नहीं होगी घूमने में परेशानी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।