14वीं शताब्दी की खिड़की मस्जिद आज भी है बरकरार, बेहद रोचक रहा है इतिहास

भारत में कई खूबसूरत मस्जिदें हैं, जहां न सिर्फ इबादत की जाती है बल्कि दीदार भी किया जाता है। ऐसी ही एक मस्जिद है जिसकी वास्तुकला के लोग दीवाने हैं और इसका नाम भी रोचक रहा है।  

 
interesting facts about khirki mosque in hindi

हमारा देश आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां पर हर धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं। हर किसी की अपनी अलग आस्था है, इसलिए हमें अलग-अलग पूजा स्थल देखने को मिल जाएंगे। जहां लोग अपनी श्रद्धा भाव से दर्शन करते हैं जैसे- मंदिरों में पूजा करते हैं। ऐसे ही हमारे देशभर में आपको कई इस्लामिक स्थल देखने को मिलेंगे क्योंकि यह मुसलमानों के लिए सिर्फ इबादत करने की जगह है, जहां नमाज पढ़ी जाती है।

हालांकि, अब मस्जिद घूमने का भी स्पॉट बन गया है और वैसे भी फुर्सत से जामा मस्जिद की गलियों में घूमने का अपना अलग ही मजा है...यहां टहलते हुए शॉपिंग करने, खाने-पीने का लुत्फ उठाने और दोस्तों के साथ वक्त बिताना किसे पसंद नहीं है भला....। आपने भी यकीनन कई इस्लामिक स्थलों को एक्सप्लोर किया होगा, लेकिन आपने किसी मस्जिक का नाम खिड़की सुना है?

अगर नहीं, तो आज हम आपको ऐसी एक मस्जिद के बारे में बताने वाले हैं, जो अब से नहीं बल्कि कई वर्षों पुरानी है। तो आइए जानते हैं खिड़की मस्जिद के बारे में-

रोचक रहा है खिड़की मस्जिद का इतिहास

Which mosque was built by Firoz Shah Tughlaq

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मस्जिद का निर्माण सन 1380 में किया गया था। इस मस्जिद को खान-ए-जहां जुनान शाह ने बनवाया था, जो फिरोज शाह तुगलक के मंत्री थे। खिड़की मस्जिद का निर्माण खिड़की परिसर में करवाया गया है यानी यह मस्जिद खिड़की परिसर के अंदर बनी खिड़कियों में करवाया गया है।

इसे जरूर पढ़ें-इन तीन जगहों पर हुई है 'दि आर्चीज' फिल्म की शूंटिग, जानें क्या है यहां खास

कैसी है खिड़की मस्जिद की वास्तुकला?

Which mosque was built by Firoz Shah in hindi

इस मस्जिद को दो मंजिला बनाया गया है, जिसके अंदर जाने के तीन दरवाजें हैं। खास बात यह है कि दरवाजों पर मीनारें बनाई गई हैं, साथ ही एक पूर्वी द्वार भी है जिससे प्राचीन दरवाजा भी कहा जाता है।

अगर हम बात करें इसकी संरचना की, तो मस्जिद के चारों और बुर्ज बनाए गए हैं, जिससे किले का रूप दिया गया है। कुल मिलाकर खिड़की मस्जिद एक प्राचीन संरचना है, जिसे बेहद खूबसूरत ढंग से बनाया गया है।

क्या है खासियत?

khirki masjid built, khirki masjid plan

वैसे तो हर जगह अपने आप में खास होती है, लेकिन कहा जाता है कि येएशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। लोगों का मानना है कि यह मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास है। खिड़की मस्जिद खुरदरे पत्थरों से बनी 2 मंजिला इमारत है।

निचली मंजिल पर कई छोटी-छोटी कोठरियां बनी हुई हैं, जिसके चारों कोनों पर खंबे हैं। साथ ही, इस मस्जिद के आसपास खूबसूरत जगहों को बनाया गया है, जिसे भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Hotel Secrets: 5 और 7 स्टार होटल में 1500 रुपये में रह सकते हैं आप, जानें कैसे

खिड़की मस्जिद के बारे में जानें रोचक तथ्य

khirki masjid built

  • बता दें कि इस मस्जिद का नाम खिड़की इसके बेहतरीन खिड़की डिजाइन के कारण पड़ा। सन 1380 में इस मस्जिद का निर्माण खान-ए-जहां जुनान शाह द्वारा किया गया था। यह मस्जिद भारी बलुआ के पत्थरों से बनी है।
  • खिड़की न सिर्फ मस्जिद का बल्कि गांव का भी नाम है, जिसका इतिहास काफी लंबा रहा है। खिड़की मस्जिद के चारों ओर आबाद होने से विकसित हो गया है। यहां आसपास साकेत जनपद केंद्र व जिला न्यायाललय है।
  • कुछ सालों पहले खिड़की मस्जिद के संरक्षण के लिए यहां की सफाई शुरू की थी। सफाई के दौरान मस्जिद के दरवाजे के पास भारत के 254 तांबे के सिक्कों का खजाना मिला था।

तो आपको यह जानकारी कैसी लगी? अपनी राय हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP