राजस्थान के जोधपुर शहर को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सात फेरे लेने के लिए चुना है। मीडिया सूत्रों की माने तो प्रियंका और निक उम्मेद भवन पैलेस में फेरे लेंगे और शादी की तमाम रस्में मेहरानगढ़ किले में होंगी।
उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किला जोधपुर शहर की शान हैं लेकिन इसके साथ ही और भी जगहें ऐसी हैं जो जोधपुर की शान को बढ़ाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किले की खासियत के साथ-साथ जोधपुर की और भी शानदार जगहों के बारे में।
मेहरानगढ़ किला
जोधपुर शहर जिसे राजस्थान की सूर्यनगरी भी कहा जाता है, इस शहर में ऐसा बहुत कुछ हैं जिसे आप एक बार देखने के बाद बार-बार देखना चाहते हैं लेकिन अगर इस शहर के गौरव की बात करें तो उस किले की सुंदरता के चर्चे देश में ही नहीं विदेश में भी गुंजते हैं। जोधपुर शहर की शान कहा गया है यहां के मेहरानगढ़ किले को। जोधपुर के स्थानिय लोगों को अपने किले पर बहुत गर्व है क्योंकि इस किले को देखने के लिए हर साल इंडिया के अलावा विदेश से भी लोग आते हैं। जोधपुर शहर के हर कोने से नजर आने वाला यह शानदार किला लगभग 120 मीटर ऊंची एक पहाड़ी पर बना हुआ है। अब आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि यहां की ऊंचाई से पूरा जोधपुर शहर का नजारा कैसा दिखाई देता होगा।
Read more: जोधपुर की शान है मेहरानगढ़ किला, जानिए क्यों प्रियंका ने अपनी शादी की रस्मों के लिए चुना इसे
मेहरानगढ़ किला भारत के सबसे बड़े किलो में से एक है। यहां आपको बता दें कि यह किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई 73 मीटर से भी ऊंचा है। किले के परिसर में चामुंडा देवी का मंदिर भी है और इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यह माता यहां से अपने शहर की निगरानी रखती हैं।
उम्मेद भवन पैलेस
आगरा का ताज महल पूरे विश्व में मशहूर हैं उसी तरह जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस भी वर्ल्ड लेवल पर मशहूर है। जोधपुर के महाराजा उम्मे्द सिंह के नाम पर इस महल का नाम रखा गया है और यह नाम उनके पौत्र गजसिंह ने दिया था। वर्तमान समय में गजसिंह ही इस महल के मालिक हैं। आपको बता दें की यह पैलेस छीतर हिल्सं पर बना है इसलिए इसे छीतर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है।
Read more: राजस्थान में जयपुर ही नहीं उदयपुर की ये 5 जगहें हैं देखने लायक
जसवंत थाड़ा
सफेद दूधिया पत्थर से बने जसवंत थाड़ा को राजस्थान का ताजमहल कहा जाता है। यहां सुंदर गुंबद दिनभर सूरज की रोशनी में चमचमाते रहते हैं। भीड़ भरे जोधपुर शहर की गलियों से दूर यह एकांत स्थान आपको काफी पसंद आएगा।
Read more: Don't leave राजस्थान अगर ये 7 पकवान नहीं किए हैं ट्राई
मेहरानगढ़ किले के बाई ओर बनी इस इमारत का निर्माण महाराज जसवंत सिंह द्वितीय की याद में किया गया था।
कायलाना झील
कायलाना झील इस शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यह झील शहर के केन्द्र से 10 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इस झील का निर्माण सन 1872 में प्रताप सिंह ने करवाया था। जोधपुर आने वाले टूरिस्ट्स इस झील को देखने जरूर जाते हैं।
मंडोर गार्डन
मंडोर गार्डन एक धरोहर स्थल है जो ऐतिहासिक होने के साथ शहर की प्राकृतिक खूबसूरती को भी बढ़ाता है। जोधपुर से पहले मंडोर, मारवाड़ की राजधानी थी। मंडोर गार्डन जोधपुर से उत्तर दिशा में 9 किलोमीटर दूर है। मंडोर गार्डन की खूबसूरती एक बार देखने के बाद आप बार-बार इसकी और आकर्षित होंगे।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों