Thu Apr 16, 2026 | Updated 03:34 AM IST
irctc char dham yatra tour package in june

Chardham Yatra Tour Package: जून में चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बेस्ट ऑफर, टूर पैकेज से मिल रहा है दर्शन का मौका

चार धाम यात्रा आप कितने दिन में पूरा कर सकते हैं, इसकी चिंता करने की आपको जरूरी नहीं है। क्योंकि, टूर पैकेज में आपकी आरामदायक यात्रा का पूरा इंतजाम किया गया है।
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 13:47 IST

चार धाम यात्रा को आप अन्य मंदिरों के दर्शन की तरह आम नहीं समझ सकते हैं। क्योंकि, इसमें आपको लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। यह यात्रा वैष्णों देवी मंदिर की यात्रा के जितनी भी आसान नहीं है। इसलिए अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी का पता होना चाहिए। लेकिन अगर आप इस झंझट से बचना चाहते हैं, तो टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना लें। क्योंकि, इसमें न तो आपको यात्रा के लिए बस या कैब की चिंता करनी होगी और न ही आपको रात गुजारने के लिए होटल खोजने की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली वाले बनाएं दर्शन का प्लान

char dham

  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 1 जून से होने जा रही है। लेकिन ध्यान रखें कि इसके बाद आप हर दिन टिकट बुक नहीं कर सकते।
  • 1 जून के बाद टिकट बुकिंग की सुविधा 5, 12 और 24 जून को मिलेगी। जून में आप केवल इन 4 तारीखों के लिए ही टूर पैकेज बुक कर पाएंगे। इसके बाद आपको जुलाई और अगस्त में बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
  • पूरी यात्रा बस से होगी, इसलिए आपको बार-बार गाड़ी बदलने की चिंता नहीं रहने वाली है।
  • पैकेज में आपको चारों-धाम के दर्शन करवाने का जिम्मा भारतीय रेलवे का होगा।
  • यह पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है। यानी आप इस यात्रा को 12 दिन में पूरा करेंगे।
  • पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है। आप नाम सर्च करके भी इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?

पैकेज फीस

irctc chardham yatra tour package in june2

  • पैकेज फीस में ध्यान रखें कि बच्चों के लिए फीस अलग लगेगी।
  • 5 साल से कम बच्चों के लिए कोई फीस नहीं है।
  • पैकेज में अगर अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो पैकेज फीस 79000 रुपये प्रति व्यक्ति है।
  • दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 54000 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49000 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 30000 रुपये प्रति बच्चा है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

irctc chardham yatra tour package in june3

  • इस पैकेज से यात्रा करने पर आपको 11 रातों के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।
  • पूरी यात्रा में बस से घूमने का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।
  • पैकेज फीस में नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, हालांकि, दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे लगेंगे।
  • हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल भी मिलेगी।
  • पैकेज में यात्रियों को बीमा भी मिलेगा।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

इसे भी पढ़ें-Uttar Pradesh की इन 5 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकती हैं मां

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।