एक ही वीजा के साथ की जा सकती है यूरोप के 26 देशों की ट्रिप

युरोप में ऐसे 26 देश हैं जहां घूमने के लिए आपको अलग-अलग वीजा की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि एक ही वीजा इन देशों में घूमने के लिए काफी है। आइए जानते हैं इस वीजा के बारे में। 

Shchengen visa destination in Europe
बॉलीवुड फिल्‍मों में यूरोप कॉन्‍टीनेंट के खूबसूरत देशों के नजारे आपने कई बार देखे होंगे। इन देशों को टीवी पर देख-देख कर मन तो होता ही है कि इनकी खूबसूरती को असल में निहारने का मौका मिल जाए। मगर, बजट और वीजा मिलने का लंबा प्रोसेस कई बार हमारे बढ़ते कदमों को रोक लेता है। ऐसा न हो और आप अपनी यूरोप घूमने की ख्‍वाहिश को पूरा कर सकें इसलिए आज हम आपको एक ऐसे वीजा के बारे में बताएंगे, जिसके साथ आप यूरोप के 26 देश बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शेंगेन वीजा को आप कैसे अप्‍लाई कर सकती हैं और इस वीजा के साथ आप यूरोप के कौन से 26 देशों को घूम सकती हैं।

क्‍या होता है शेंगेन वीजा?

आपने वीजा ऑन अराइवल, स्‍टेपेल्‍ड वीजा और वीजा फ्री कंट्रीज के बारे में सुना होगा। बहुत सारे देश हैं, जो भारतीयों को यह सुविधा देते हैं। मगर आज हम जिस वीजा की बात करने जा रहे हैं उसे शेंगेन वीजा कहते हैं। शेंगेन वीजा उन 26 यूरोपियन कंट्रीज के लिए हैं जो दुनिया के सबसे बड़े वीजा फ्री एरिया में आती हैं। इन्‍हें शेंगेन क्षेत्र कहा जाता है। इस क्षेत्र में वह देश शामिल हैं जो लक्‍ज़मबर्ग के शेंगेन शहर में 1985 में हुए एक समझौते के तहत आपस में जुड़े हुए हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्‍यों हो जाता है visa कैंसल, ये होते हैं reason

अमूमन ऐसा ही देखा गया है कि एक देश से दूसरे देश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है मगर यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में आने वाले 26 देश पासपोर्ट फ्री और वीजा फ्री हैं। यहां ट्रैवल करने के लिए सिर्फ एक वीजा चाहिए होता है। इस वीजा को शेंगेन वीजा कहते हैं।

आपको बता दें कि शेंगेन राज्यों में 26 यूरोपीय देशों - स्वीडन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के साथ बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, फिनलैंड शामिल हैं।

Shchengen visa  apply tips

कैसे करें अप्‍लाई

शेंगेन वीजा अप्‍लाई करने के कुछ नियम कायदे हैं।

शेंगेन वीजा के प्रकार: आपको को शेंगेन वीजा अप्‍लाई करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह का शेंगेन वीजा चाहिए। आपको ट्रांजिट वीजा, टूरिज्‍म वीजा, वीजा फॉर विजिटिंग फैमिली ऑर फ्रेंड्स, बिजनेस वीजा, वीजा फॉर कलचर एंड स्‍पोर्ट एक्टिविटी, विजा फॉर ऑफिशियल विजिट्स, स्‍टडी वीजा, वीजा फॉर मेडिकल रीजन आदि मिल सकता है। मगर, वीजा को अप्‍लाई करने से पहले यह बात आपको पता होनी चाहिए कि आपको किस तरह का वीजा अप्‍लाई करना है।

कहां करें वीजा अप्‍लाई: यह इस बात पर डिपेंड करता है कि अपने कौन सी शेंगेन कंट्री टैवल के लिए चुनी है और आपके देश में उस कंट्री के वीजा के लिए सबमिशन प्रोसेस क्‍या है। आपको अपने शेंगेन वीजा के उस देश की एम्बिसी, वीजा सेंटर या कंसलटेंट के पास जा कर अपनी वीजा अप्‍लीकेशन जमा करनी होगी और उस देश के शेंगेन रूल्‍स को फॉलो करना होगा।

क्‍या होते हैं रूल्‍स: अगर आप एक ही शेंगेन कंट्री विजिट करने जा रहे हैं, तो आपको केवल उस देश की एम्‍बिसी, वीजा सेंटर या फिर कंसेल्‍टेंट के पास जा कर वीजा फाइल करना होगा। अगर आपको 2 से ज्‍यादा शेंगेन देश विजिट करने है तो आपको उस देश की एम्बिसी में वीजा अप्‍लाई करना होगा जिस देश में आपको सबसे ज्‍यादा दिन बिताने हैं। अगर आपको सभी देशों में बराबर से रेहना है तो आपको उस देश के वीजा सेंटर में वीजा अप्‍लाई करना होगा जिस देश में आप सबसे पहले विजिट कर रही हैं।

कब करें वीजा अप्‍लाई: आपको अपने जाने से 3 महीने पहले ही वीजा अप्‍लाई कर देना चाहिए। अगर आपको अचानक ही वीजा अप्‍लाई करना पड़े तो ध्‍यान रखें कि अपनी ट्रेवल डेट से 15 वर्किंग डेज पहले आपको वीजा अप्‍लाई करना पड़ेगा।

वीजा अपॉइंटमेंट: शेंगेंन वीजा अप्‍लाई करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी कई शेंगेंट कंट्रीज देती हैं। इसे आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ शेंगन कंट्रीज में वीजा अपॉइंटमेंट के लिए आपको एम्‍बिसी या कंसलटेंट से खुद जा कर अपॉइंटमेंट फिक्‍स करना पड़ता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP