अगर आप गोवा जा रही हैं तो कुछ चीजों का मजा आप फ्री में ले सकती हैं। न्यू इयर का टाइम नजदीक है और ऐसे में कई लोग गोवा जाने का प्लान करना चाहते हैं लेकिन बजट कम के चलते वो गोवा की फ्लाइट टिकट बुक ही नहीं करते हैं। आप कम बजट में भी गोवा का ट्रिप एंजॉय कर सकती हैं। गोवा में ऐसी 5 चीजें हैं जिन्हें आप फ्री में कर सकती हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनका लुफ्त आप गोवा में बिल्कुल फ्री में उठा सकती हैं।
गोवा की नाइट मार्केट की बात ही कुछ और है। यहां सूरज डूबने और अंधेरा छाने के बाद गोवा की असली तस्वीर नजर आती है। गोवा की नाइट मार्केट में खरीदारी के लिए अनेक प्रकार के विकल्प उपलब्ध हैं। यहां आप कलाकारों को उनका जलवा बिखेरते देख सकती हैं जिसके बाद आप संगीत की मस्ती में डूब जाएंगी। अर्पोरा में शनिवार का नाइट मार्केट और बागा में मैकीज नाइट मार्केट का लुफ्त आप फ्री में उठा सकती हैं।
Read more: केवल 7000 रुपए में अब क्रूज से जा सकती हैं आप मुंबई से गोवा
गोवा के बीच पर समय बिताने की बात ही कुछ और है। अरामबोल बीच से लेकर कैनकोना बीच तक रेत के मैदान, दिन भर धूप का आनंद लें और जब भी आपका मन चाहे, ठंडा होने के लिए समुद्र में स्विमिंग का मजा लीजिए और वो भी बिल्कुल फ्री में। अगर आप चाहें तो यहां से निशानी के तौर पर घर ले जाने के लिए कुछ सीप लेकर आ सकती हैं।
गल्गीबागा, मोरजिम, मांद्रे और आगोंद के बीच ओलिव रिडले टर्टल्स के रहने की जगह हैं। एक साथ हजारों टर्टल को देखना काफी मजेदार होता है और आप इसका लुफ्त बिल्कुल फ्री में उठा सकती हैं। अगर आप गोवा जाए तो टर्टल टेल्स का मजा लेना ना भूलें।
Read more: गोवा जाएं तो इन जगहों पर गलती से भी ना करें एंट्री
इंडिया के कुछ सबसे पुराने चर्च गोवा में हैं जिसमें यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ‘द चर्च ऑफ बोम जीसस’ शामिल हैं जो सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। दूधसागर के झरने गोवा और कर्नाटक की सीमा के बिल्कुल बीच में हैं जहां तरोताजा होने के लिए आप एक डुबकी लगा सकते हैं और इसके आसपास के मनमोहक वातावरण का आनंद ले सकते हैं। 310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दूधिया सफेद पानी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काफी लोकप्रिय हुआ था।
अब आप जब भी गोवा जाए तो इन 5 चीजों का मजा फ्री में ना लेना भूलें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।