रेवाड़ी में बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, नहीं आएगा घूमने पर ज्यादा खर्च

स्मार्टफोन, टैबलेट और वीडियो गेम्स बच्चों के लिए आकर्षक होते हैं। माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चे टेक्नॉलजी से दूर न रहे। इसलिए वह उन्हें फोन देखने देते थे, लेकिन इसका प्रभाव उल्टा पड़ जाता है।
fun places in rewari haryana for kids

आजकल के बच्चे फोन और टीवी में बिजी रहने की वजह से आलसी हो गए हैं। थोड़ी दूरी चलने पर ही वह थकान महसूस करने लगते हैं। फोन में ज्यादा बिजी रहने और खेलने-कूदने में रुचि न लेने की वजह से उनके शारीरिक और मानसिक विकास कम हो रहा है। बच्चे चिड़चिड़े होने लगे हैं और माता-पिता की बातों को भी नहीं सुनते। सोशल मीडिया, गेमिंग ऐप्स और यूट्यूब जैसी प्लेटफॉर्म बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन से जोड़े रखते हैं।

यही कारण है कि अब बच्चे माता-पिता को कहीं बाहर जाने के लिए जिद नहीं करते। अगर आप बच्चों को एक्टिव बनाना चाहते हैं, तो समय-समय पर उन्हें कहीं बाहर घुमाने लेकर जाना चाहिए। इससे बच्चों को आपके साथ समय बिताने का मौका मिलता है और वह मिलनसार स्वभाव के बनते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड पर बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं।

रेवाड़ी हेरिटेज स्टीम लोको शेड

fun places in rewari haryana for kids1

बच्चों को घुमाने के लिए आप रेवाड़ी हेरिटेज स्टीम लोको शेड ले जा सकते हैं। बच्चों को ट्रेन देखना और उसमें घूमना अच्छा लगता है। अगर आप बच्चों को यहां लेकर आएंगे, तो वह फोन देखना भूल ही जाएंगे। आप हर वीकेंड बच्चों को यहां लेकर आ सकते हैं और तरह-तरह के ट्रेन का नजारा दिखा सकते हैं। यह परिवार और बच्चों के साथ घूमने लायक है। अगर आप जानना चाहते हैं कि भाप इंजन कैसे काम करते थे और कैसे इसने विस्तार किया, तो यहां आप समझ पाएंगे।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

  • यहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन की सवारी भी उपलब्ध है।
  • युवाओं के लिए टिकट प्राइस 100 रुपये और बच्चों के लिए 50 रुपये है।
  • लोकेशन- रेलवे कॉलोनी, रेवाड़ी, हरियाणा
  • समय- सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

भगवद् भक्ति आश्रम

fun places in rewari haryana for kids2

बच्चों के साथ जाने के लिए अच्छी जगह है। यह आश्रम बेहद खास है। इसका महत्व आप इस बात से समझ सकते हैं, जब महात्मा गांधी ने अपनी शिष्या मीरा बेन को यहां हिंदी सीखने के लिए भेजा था। इस आश्रम ने छुआछूत के विरुद्ध और नारी शिक्षा के समर्थन के लिए बहुत काम किया है। इसलिए बच्चों को यहां से बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिलेगा। इस जगह में बहुत सारी चीजें हैं, जो आपको इस जगह से प्यार करने पर मजबूर कर देगी, यहां तो, आसपास घूमने वाले अन्य पक्षी, विभिन्न प्रकार के पेड़, गौशाला और सुंदर तालाब का नजारा आपको आकर्षित करती है।

  • लोकेशन- राम पुरा, सेक्टर 15, रेवाड़ी, हरियाणा

जवाहरलाल नेहरू पार्क

जवाहरलाल नेहरू पार्क

रेवाड़ी में अगर परिवार के साथ पिकनिक के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। विशाल क्षेत्र में फैले इस पार्क में आप घंटो तक समय बिता सकते हैं। यहां बच्चों के साथ तरह-तरह के गेम खेलें। क्योंकि गेम खेलने से आपका बच्चों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। ये पार्क खेलने और समय बिताने के लिए अच्छा है। वीकेंड पर आप घंटो तक समय बिता सकते हैं।यह हरियाणा में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP