चंडीगढ़ में बच्चों के साथ मात्र 300 रुपए में घूम आएंगे ये 3 जगहें, यहां एंट्री फीस है सस्ती

बजट में घूमने के लिए आपको किसी ऐसी जगह पर जाना चाहिए, जहां आपको परिवार के साथ घूमने में ज्यादा खर्चा न आए। आज के समय में लोगों को वीकेंड पर सस्ती जगह ढूंढना मुश्किल हो गया है।
chandigarh budget places to visit with kids

बच्चों के साथ रोज कहीं महंगी जगह पर जाना पॉसिबल नहीं है। इसलिए लोग अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए सस्ती जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। वीकेंड पर अक्सर बच्चे माता-पिता को कहीं घूमने जाने की जिद करते हैं, लेकिन हर बार कोई नई जगह ढूंढना पॉसिबल नहीं है। लेकिन इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। वीकेंड पर बच्चों को विज्ञान, इतिहास और कला में रुचि दिलाने के लिए स्थानीय संग्रहालय या विज्ञान केंद्र पर ले जाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर टिकट महंगी है, तो ऐसी जगह पर भी जाना पॉसिबल नहीं हो सकता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सस्ती टिकट में बच्चों को घुमाने लेकर जा सकते हैं।

चंडीगढ़ का रॉक गार्डन

chandigarh budget places to visit with kids

वीकेंड पर चंडीगढ़ में बच्चों को घुमाने के लिए किसी नई जगह की तलाश क्यों कर रहे हैं, जब आप कम बजट में आसानी से यहां जा सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है, जहां बच्चों को बार-बार भी घुमाने लेकर जाते हैं, तो वह परेशान नहीं होंगे। यह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। पूरा घूमने में आपको लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।यहचंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

  • टिकट प्राइस- बच्चों के लिए 10 रुपये और युवाओं के लिए 30 रुपये है।

सुखना लेक

सुखना लेक

सुखना लेक ऐसी जगह है, जहां बच्चों को ही नहीं बल्कि आपको भी बार-बार जाना अच्छा लगेगा। इस जगह पर जाने के लिए आपको सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एंट्री टिकट नहीं है। बिना किसी टिकट के यहां आप सुबह से लेकर शाम तक समय बिता सकते हैं। लेक के सामने घंटों तक बैठे रहना, इससे ज्यादा सुकून वाला वीकेंड और क्या होगा। सुखना लेक पर बोटिंग भी होती है। इसलिए बच्चों के साथ मस्ती करने के लिए आप बोटिंग कर सकते हैं।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

  • बोटिंग टिकट प्राइस- सुखना लेकर पर बोटिंग के लिए लगभग 50 रुपये से 100 रुपये देने होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

तरह-तरह की गुड़ियाओं से भरा यह संग्रहालय आकर्षित है। आप भी यहां डॉल के अनोखे डिजाइन देखकर हैरान रह जाएंगे। आखिर कोई ऐसा अनोखा डिजाइन कैसे बना सकता है, इस बारे में सोचने को मजबूर हो जाएंगे। यह चंडीगढ़ के उद्योग मार्ग सेक्टर 23 बी में स्थित है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

  • टिकट प्राइस- 18 वर्ष से अधिक व्यक्ति के लिए 20 रुपये
  • कैमरा टिकट - 20 रुपये
  • 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे/स्कूल ग्रुप के लिए - फ्री

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP