herzindagi
Four best markets in delhi for Christmas festival shopping

Christmas Markets: दिल्ली में क्रिसमस शॉपिंग केलिए बेस्ट हैं ये 4 मार्केट्स

क्रिसमस फेस्टिवल शॉपिंग के लिए दिल्ली में स्पेशल मार्केट सजने लगे हैं। यहां से आप क्रिसमस से जुड़े सामान की शॉपिंग कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली में क्रिसमस शॉपिंग के लिए बेस्ट 4 मार्केट्स के बारे में, जहां क्रिसमस ट्री से लेकर सैंटा क्लॉस तक सब मिलता है। <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-24, 13:21 IST

 साल भर के बाद क्रिसमस का फेस्टिवल आ गया है। लोगों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वैसे क्रिसमस के फेस्टिवल पर लोग चर्च जाते हैं, पार्टी करते हैं, केक और कुकीज बनाते हैं। मगर दिल्‍ली में क्रिसमस का त्‍योहार शॉपिंग के लिए भी फेमस है। दिल्‍ली में खास क्रिसमस के फेस्टिवल के स्‍पेशल मार्केट्स लगाए जाते हैं। इन मार्केट्स में हैवी डिस्‍काउंट के साथ ढेर सारी चीजें खरीदी जा सकती हैं। हर मार्केट की अपनी खासियत होती है। कोई मार्केट इसलिए खास होता है क्‍योंकि वहां डिजाइरन आउटफिट्स मिलते हैं तो कोई मार्केट इसलिए खास होता है क्‍योंकि वहां पर घर को डेकोरेट करने के लिए सामाना मिलते हैं। तो चलिए आज हम आप से दिल्‍ली की ऐसी ही कुछ मार्केट्स के बारे में बात करेंगे जो खास तौर पर केवल क्रिसमस के लिए लगाई जाती हैं। 

 Four best markets in delhi for Christmas festival shopping

जर्मन क्रिसमस मार्केट 

हर साल इंडो जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा दिल्‍ली और मुंबई में ‘जर्मन क्रिसमस मार्केट’ ऑर्गेनाइज की जाती है। यह मार्केट कई मायनों में खास है। यहां पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने का सामान, डिजाइनर लाइट्स, सैंटा क्‍लॉस के मिनिएचर्स, बेक्री प्रोडक्‍ट्स जैसे चॉकलेट ब्राउनी, केक्‍स और घर को डेकोरेट करने का सामान बहुत ही कम दामों में और अच्‍छी वैराइटी में मिलता था। इस बार यह मार्केट दिल्‍ली के बीकानेर हाउस में में लगाया गया है। 

Four best markets in delhi for Christmas festival shopping

दिल्‍ली क्रिसमस अफेयर 

क्रिसमस का त्‍योहार दिल्‍ली में चर्च में प्रेयर करके, शॉपिंग करके, घर को डेकोरेट करके तो मनाया ही जाता है। साथ ही इस मौके में जगह-जगह झांकियां सजती हैं और लाइव शो भी होते हैं। इस बार क्रिसमस मार्केट अक्षरा थिएटर में भी लगी है और यह 23 दिसंबर से 25 तक लगी रहेगी। इस मार्केट फूड ट्रक, वाइन, जैज परफॉर्मेंस, लाइव कॉमेडी शो, स्‍कलप्‍चर आर्टिस्‍ट, सीक्रेट सैंटा गेम और काफी कुछ होगा। अगर आप क्रिसमस पर शॉपिंग के साथ कुछ अलग हट कर मजा लेना चाहती हैं तो आप यहां आ सकती हैं। 

Four best markets in delhi for Christmas festival shopping

क्रिसमस पॉप अप मार्केट 

क्रिसमस का फेस्टिवल बिना शॉपिंग के अधूरा है। अगर क्रिसमस पर शॉपिंग नहीं की जाए तो मजा अधूरा रह जाता है। इस फेस्टिवल में मॉल्‍स में मौजूद बड़े-बड़े ब्रांड्स में तो सेल आती ही है साथ ही दिल्‍ली में जगह-जगह क्रिसमस पॉप अप मार्केट्स भी लगती हैं जहां दिल्‍ली के लोकल डिजइनर्स अपने डिजाइन किए हुए आउटफिट्स की सेल लगाते हैं और हैवी डिसकाउंट पर उसे सेल करते हैं। इस बार होटल ताज विवांता में भी इसी तरह की एक मार्केट लगी है, जहां जाकर आप शॉपिंग का मजा ले सकती हैं। 

Four best markets in delhi for Christmas festival shopping

 

पिट स्‍टॉप क्रिसमस मार्केट 

दिल्‍ली के साकेत में मौजूद सेलेक्‍ट सिटी वॉक मॉल में क्रिसमस का त्‍योहार काफी खूबसूरत तरह से मनाया जाता है। पिछली बार तो यहां पर रियल सैंटा क्‍लॉस भी आए थे। मगर इस बार यहां पर पिट स्‍टॉप क्रिसमस मार्केट लगाई गई है। इस मार्केट में, खाने से लेकर, आउटफिट्स, ज्‍वेलरी और क्रिसमस डेकोरेशत तक का सामान आप खरीद सकती हैं। अगर आप इन सब चीजों का एक साथ मजा लेना चाहती हैं तो आपको यहां एक बार जरूर आना चाहिए। 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।