क्रिसमस पर देखना चाहते हैं शानदार डेकोरेशन, तो बनाएं दिल्ली-NCR के इन मॉल में जाने का प्लान

क्रिसमस खुशी, उत्सव और प्यार का समय है। इस मौके पर दिल्ली-NCR के इन मॉल्स की सजावट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

malls in delhi for christmas decorations

क्रिसमस के दिन लोगों का प्लान होता है कि वह ऑफिस से आएंगे और शाम को अपने दोस्तों या परिवार के संग कहीं घूमने जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली-NCR क्रिसमस के मौके पर काफी आकर्षित तरीके से सजा होता है। गली-मोहल्ले में मौजूद रेस्टोरेंट से लेकर हर तरह की दुकानों पर आप क्रिसमस डेकोरेशन देख सकते हैं।

क्रिसमस की सजावट लोग 25 दिसंबर से कुछ दिन पहले ही कर लेते हैं। अगर आप क्रिसमस पर दिल्ली-NCR में ही सबसे अच्छी डेकोरेशन देखना चाहते हैं, तो आपको यहां मौजूद मॉल में घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इस मौके पर मॉल की सजावट देखकर वाकई आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप विदेश में आ गए हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे मॉल्स के बारे में बताएंगे, जहां क्रिसमस पर हर साल अलग-अलग और बड़ी ही खूबसूरत डेकोरेशन की जाती है।

1- ग्रैंड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall Christmas Decorations)

The Grand Venice Mall Christmas Decoration

अगर विदेश में जाकर क्रिसमस का पर्व नहीं मना सकते हैं, तो क्या हुआ? हम आपके लिए ऐसी ही एक खास जगह के बारे में बताएंगे कि जो आपको विदेश का ही अहसास करवाएगी। ग्रेटर नोएडा में बना द ग्रैंड वेनिस मॉल इस साल यूरोपीय क्रिसमस का आनंद लेने की लिए सबसे अच्छी जगह है। क्रिसमस के दिन इस जगह को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, मानो आप कहीं विदेश में आ गए हैं।

  • ग्रैंड वेनिस मॉल लोकेशन- प्लॉट नंबर SH3, साइट IV, परी चौक के पास, ग्रेटर नोएडा
  • समय: सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक यह खुला रहता है।

2- एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल (MGF Metropolitan Mall Christmas Decorations)

MGF Metropolitan Mall Christmas Decorations

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है एमजीएफ मॉल का नाम। हर साल इस मॉल की सजावट इतनी खूबसूरत होती है कि आपका यहां से वापस आने का मन ही नहीं होगा। मॉल के बीच में विशाल क्रिसमस ट्री, जिसे शायद ही आपने कहीं देखा होगा। यह गुड़गांव का सबसे फेमस मॉल है। हर साल यह मॉल अलग-अलग तरह से क्रिसमस का जश्न मनाता है।

यहां आप हिरण की गाड़ियों और स्नोमैन से लेकर बड़े और चमकीले सितारों और चारों ओर खूबसूरत बैल्स देख सकते हैं।

  • एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल लोकेशन- डीएलएफ सिटी फेज II, महरौली-गुड़गांव रोड, सेक्टर 25, गुरुग्राम
  • समय: सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक

इसे भी पढ़ें- Christmas 2023: Delhi NCR की इन जगहों पर क्रिसमस पर करें शानदार नाइट पार्टी

3- एंबिएंस मॉल, वसंत कुंज (Ambience Mall Christmas Decorations)

Ambience Mall Christmas Decorations

वसंत कुंज के एंबिएंस मॉल में अपने क्रिसमस का नजारा भी आपके दिल को छू लेगा। पूरा मॉल क्रिसमस की सजावट से भरा हुआ रहता है। हर साल की तरह इस साल भी एफिल टॉवर के आकार के क्रिसमस ट्री की सजावट से आप नजरे नहीं हटा पाएंगे। (नोएडा में ही इस तरह मनाएं नए साल का जश्न)

आप क्रिसमस के 5 दिनों तक अलग-अलग जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

  • एंबिएंस मॉल लोकेशन- नेल्सन मंडेला मार्ग, एंबिएंस आइलैंड, वसंत कुंज
  • समय: सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक

इसे भी पढ़ें-ऑफिस में सेलिब्रेट करना है क्रिसमस तो कलीग्स को दें ये खास तोहफे

4- पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन (Pacific Mall Tagore Garden Christmas Decorations)

Pacific Mall Tagore Garden Christmas Decorations

टैगोर गार्डन में पैसिफिक मॉल ने पिछले साल क्रिसमस को थोड़ा अलग तरीके से मनाया है। इस मॉल को 'रोरिंग क्रिसमस' जुरासिक पार्क थीम पर सजाया है। जंगल-थीम वाली सजावट के साथ विशाल डायनासोर बनाए गए थे। इस साल भी क्रिसमस पर कुछ अलग और खास करने के लिए मॉल में काफी अलग चीजें करने का प्लान है। (नाइटलाइफ के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये क्लब)

  • नजफगढ़ रोड, टैगोर गार्डन
  • समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक

सेलेक्ट सिटी वॉक (Select Citywalk Christmas Decorations)

सेलेक्ट सिटीवॉक साकेत में स्थित है। इस क्रिसमस पर यहां की सजावट ने तो हर किसी को हैरान कर दिया है। नकली पेड़ के बजाय, उन्होंने मॉल के बाहर एक विशाल पेड़ बनाया है जो आपको गिफ्ट बॉक्स की तरह दिखेगा।

इसके ऊपर एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा और उसके किनारे एक प्यारा स्नोमैन है। मॉल के अंदर, उन्होंने क्रिसमस के माहौल को बढ़ाने के लिए हर जगह चमकीले आभूषण और स्नोफ्लेक लैंप लगाए हैं।

  • कहां: ए-3, जिला केंद्र, साकेत
  • समय: सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP