Christmas 2023: Delhi NCR की इन जगहों पर क्रिसमस पर करें शानदार नाइट पार्टी

क्रिसमस के मौके पर आप अगर दिल्ली में घूमने का प्लान कर रही हैं तो आपको हम बताएंगे कि कहां- कहां नाइट पार्टी हो रही हैं।

 

night party venues in delhi ncr

क्रिसमस आने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। क्रिसमस के मौके पर अगर आप पार्टी करने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताने वाले हैं। इन जगहों पर आप अपने दोस्तों को करीबी के साथ जबरदस्त नाइट पार्टी कर सकती हैं।

एम्बिएंस मॉल

क्रिसमस के दिन एम्बिएंस मॉल काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। ऐसे में इस क्रिसमस आप अपने परिवार के साथ एम्बिएंस मॉल भी जा सकती हैं। हर साल एम्बिएंस मॉल को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। ऐसे में आप चाहे तो इस साल एम्बिएंस मॉल में भी क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकती हैं।

सेलेक्ट सिटी वॉक

दिल्ली स्थित सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल में भी काफी खास तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां काफी खास तरीके से सजाया जाता है। खासकर आपको रात के समय जाना चाहिए। रात के समय यहां की सजावट काफी खूबसूरत लगती हैं।

आरएसवीपी नाइट क्लब

Where can I take my kids for Christmas in Delhi

अगर आपको पार्टी करने का शोक है तो आपको आरएसवीपी नाइटक्लब जाना चाहिए। हर साल क्रिसमस की लाइट यहां पार्टी होती हैं। ऐसे में पार्टी जाने के लिए इससे बेस्ट जगह कोई और नहीं हो सकती हैं। खास बात यह है कि यहां पर पूरी रात पार्टी होती हैं। हालांकि यहां काफी भीड़ होती हैं ऐसे में आपको पहले ही बुकिंग करवा लेनी चाहिए।(नाइटलाइफ के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये क्लब)

यह भी पढ़ें-Gifts for Christmas: घर पर बनाएं क्रिसमस के लिए गिफ्ट, बिना खर्च बन जाएगी बात

वेगास मॉल

द्वारका के बेस्ट मॉल वेगास मॉल में भी आप पार्टी के लिए जा सकती हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां काफी खूबसूरत तरीके से सजावट किया जाता है। वहीं यहां पर पार्टी के लिए कई सारी जगहें मौजूद है। पूरे मॉल को काफी खूबसूरत थीम पर सजाया जाता है। वहीं गाने का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में आप क्रिसमस के दिन यहां जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-ऑफिस में सेलिब्रेट करना है क्रिसमस तो कलीग्स को दें ये खास तोहफे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP