भारत में विभिन्न संस्कृतियों का समावेश होने के साथ-साथ आस्था का भी बहुत बड़ा केंद्र है। यही कारण है कि यहां हिन्दू देवी-देवताओं के कई छोटे, विशाल और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। भारत में हर गली-मौहल्लों में आपको कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा, देशभर में भारी संख्या में शिव भक्त हैं,पूरे साल शिव मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहता है। वहीं, सावन के महीने में शिव धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है।
ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी सावन के महीने में हरियाली तीज के मौके पर दिल्ली में या आस-पास कुछ ऐसे शिव मंदिरों की तलाश कर रही हैं, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ हरियाली तीज की पूजा कर सकें। तो अब आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से दिल्ली के कुछ ऐसे मशहूर शिव मंदिरों के बारे में बात करने वाले हैं, जहां आप तीज की पूजा कर सकती हैं।
शिव मंदिर गुफा वाला यह तीज के मौके पर आपके पूरे परिवार के साथ घूमने लायक मंदिर है। यह मंदिर प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक प्राचीन गुफा के अंदर स्थित है । मंदिर परिसर को पिकनिक के लिए उपयुक्त पार्क के साथ खूबसूरती से बनाया गया है। अगर आप हरियाली तीज की पूजा कहीं बाहर करने की सोच रही हैं, तो यह मंदिर आपके लिए बेस्ट है।
यह एक पश्चिमी दिल्ली में सभी भक्तों के लिए है। यह मंदिर 1983 में स्थापित किया गया था और तब से, यह क्षेत्र भक्तों के लिए शिव पूजा में शामिल होने का एक नियमित स्थान बन गया है। हर साल महाशिवरात्रि, तीज आदि जैसे त्योहारों पर शिव भजनों की आवाजोंके साथ यह स्थान जीवंत हो जाता है और भांग, मिठाई खाने, धार्मिक संस्कार और पूजा करने के लिए यहां भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-विश्व के प्रसिद्ध इन अद्भुत हिन्दू मंदिरों के बारे में कितना जानते हैं आप?
चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिरशहर के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। क्योंकि मंदिर जितना पुराना होगा, उसकी प्रासंगिकता उतनी ही अधिक होगी। चांदनी चौक रोड पर स्थित यह मंदिर भी काफी महत्व रखता है। यहां सावन के महीने में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। क्योंकि कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि इस महीने में जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मंगल महादेव बिरला कानन शहर के अपेक्षाकृत नए मंदिरों में से एक है। इसकी सुंदर वास्तुकला और शिल्पकला की वजह से भक्त दूर-दूर से देखने या पूजा करने आते हैं। खासकर, आपको यहां कई ऐतिहासिक मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इसकी स्थापना 1994 में दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपस्थिति में हुई थी। यह मंदिर बहुत खूबसूरत हैं, जहां आपको एक बार ज़रूर जाना चाहिए।
यमुना बाजार में प्राचीन नील छत्री मंदिर एक शिव मंदिर है, माना जाता हैजिसे 'महाभारत युग' में स्थापित किया गया था। यहां भक्तों को एक शांत और हरा-भरा परिवेश देखने को मिलेगा। इसमंदिरमें मौजूद भगवान शिव और विष्णु की मूर्ति दर्शन के लिए हर रोज हजारों भक्तों की लाइन लगी रहती है। इसके अलावा, हरियाली तीज पर आप अपने पूरे परिवार के साथ इस मंदिर का दर्शन कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें देश के सबसे अमीर मंदिर के बारे में कुछ रोचक बातें
यह हैं दिल्ली में स्थित कुछ शिव मंदिर, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ हरियाली तीज या अन्य त्योहारों की पूजा कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही जुड़े रहें हरज़िन्दगी के साथ।
Image Credit- (Google and Travel.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।