Gujarat से तिरुपति दर्शन के लिए जा रहे लोग कहां रुक सकते हैं सस्ते में, जान लीजिए

गुजरात से अगर आप कम बजट में पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आपको रहने के लिए ऐसी जगहों की तलाश करनी चाहिए, जहां खर्चा कम हो।
dharamshala to hostels low budget places to stay near tirupati balaji temple

गुजरात से तिरुपति एक लंबी यात्रा है। इसमें आपको करीब 1800 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। अगर आप ट्रेन से भी सफर करते हैं, तो आपको 26 से 27 घंटे लग जाता है। सड़क मार्ग से जाने वाले लोगों को लगभग 30 से 35 घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में पहुंचने में खर्चे भी बहुत होते हैं।

लंबी दूरी की यात्रा में टिकट का खर्च और खाने का खर्च भी बहुत ज्यादा हो जाता है। अगर आप परिवार के 5 सदस्यों के साथ 3AC कोच में भी सफर करते हैं, तो लगभग 2000 से 2100 तक है। ऐसे में 5 लोगों का खर्च एक तरफ की टिकट का 10 हजार तक आएगा। ऐसे में आने-जाने का ट्रेन से कुल खर्च 20 हजार होगा और खाने-पीने के खर्चे अलग। यही कारण है कि लोग यहां रहने के लिए सस्ते होटल- हॉस्टल और धर्मशाला की तलाश करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम गुजरात से जा रहे लोगों को कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां वह सस्ते में रात गुजार सकते हैं।

एयर बाईपास रोड तिरुपति, आंध्र प्रदेश

dharamshala to hostels low budget places to stay near tirupati balaji temple

तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए जा रहे लोगों को इस एरिया में बजट में हॉस्टल मिल जाएंगे। यह हॉस्टल सस्ते हैं और आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा। परिवार के साथ जा रहे लोगों को हॉस्टल में रात गुजारने का प्लान बनाना चाहिए। इन हॉस्टल की सबसे अच्छी बात यह है इसमें आपको सुविधाएं भी अच्छी मिलती है। अगर कोई महिला अकेले यात्रा का प्लान बना रही है, तो वह गर्ल्स हॉस्टल में भी रात गुजार सकती है। यहां अलग-अलग हॉस्टल की भी सुविधा है।

  • एयर बाईपास रोड से तिरुपति बालाजी मंदिर की दूरी लगभग 22 किमी है। आपको बस कैब और रिक्शा की सुविधा मिल जाएगी।
  • हॉस्टल के लिए प्रति व्यक्ति एक दिन का खर्च लगभग 500 से 600 रुपये है।

TTD द्वारा उपलब्ध डॉरमेट्री हॉल

dharamshala to hostels low budget places to stay near tirupati balaji temple1

रहने की सबसे अच्छी सुविधा तिरुपति बालाजी संस्था द्वारा भी किया जाता है। इसके लिए पहले आपको तिरुमाला में बस स्टैंड के पास जाना होगा। यहां लोगों की सुविधा के लिए केंद्रीय स्वागत कार्यालय की सुविधा मिलती है। इसमें ट्रस्ट द्वारा ठहरने के लिए कई छात्रावास भी बनाए गए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रस्ट द्वारा ही खाने की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको बिजली और पानी भी मिलेगा, तो आप अपने परिवार के साथ यहां रात गुजार सकते हैं।यहदेश के फेमस मंदिरोंमें से एक है। इसलिए यहां आपको सुविधाएं अच्छी मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली से जा रहे हैं खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने, तो जानें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

धर्मशाला

गुजरात से तिरुपति जा रहे लोगों को अगर डॉरमेट्री हॉल में रहने की जगह नहीं मिल रही है, तो वह धर्मशाला भी जाने का प्लान बना सकते हैं। धर्मशाला में आपको हर तरह की सुविधा मिलती है। कई धर्मशाला में 500 रुपये चार्ज भी लिया जाता है, लेकिन कई धर्मशाला फ्री में आवास की सुविधा भी देते हैं। इस तरहपरिवार के साथ कम बजट में ट्रिप प्लान करने का तरीकाआपके अन्य ट्रिप में भी काम आएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP