Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:36 PM IST
herzindagi
image

Dev Bhoomi Tour Packages: इन 2 टूर पैकेज से कर पाएंगे चार धाम की यात्रा, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

यात्रा पर जाते समय अपने साथ ऊनी कपड़े, दवाइयां, टॉर्च, पावर बैंक और ट्रेकिंग के लिए अच्छे जूते रख लें। अकेले यात्रा करने में बहुत सारी परेशानियां होती हैं, जैसे होटल की बुकिंग, ट्रांसपोर्टेशन की समस्या और यात्रा के मार्ग की जानकारी।
Editorial
Updated:- 2024-09-18, 12:23 IST

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक चार धाम यात्रा पर जाने का सपना हर किसी का होता है। इस यात्रा में भक्तों को यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने का मौका मिलता है। हालांकि यह यात्रा बहुत कठिन होती है। ऊंचाई, ठंडे मौसम, और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण इस यात्रा को पूरा करना कठिन होता है।

ऐसे में लोगों के लिए बेहतर है कि वह टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बनाएं। इससे उन्हें यात्रा के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि उनके यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां भारतीय रेल ही करेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देव भूमी के 2 टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बद्री-केदार कार्तिक स्वामी यात्रा

char dham

  • इस पैकेज में आपको ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, जोशीमठ और बद्रीनाथ के दर्शन का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को देखने के बाद ही टिकट बुक करें।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
  • पैकेज के लिए टिकट छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कल्याण, पुणे, दौंड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा सिटी, कैंट, एच निजामुद्दीन और हरिद्वार से टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। 
  • पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है।
  • फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 56325 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 56325 रुपये है।
  • पैकेज में केदारनाथ के लिए कन्फर्म हेलीकॉप्टर टिकट का खर्च शामिल है।
  • भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 3 एसी कोच में यात्रा का मौका मिलेगा।
  • यात्रा में 6 रात के लिए ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और जोशीमठ में होमस्टे, गेस्ट हाउस और बजट होटल भी मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Tour Packages For Kids: बच्चों को घुमाने के लिए अच्छे हैं ये टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

चारधाम यात्रा पूर्व दिल्ली

char dham yatra

  • पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है।
  • पैकेज की शुरुआत बस से दिल्ली से हो रही है। 
  • पैकेज के लिए टिकट 1 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को बुक कर सकते हैं। 
  • पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57000 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 50490 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 30910 रुपये है।
  • 11 रातों - 12 दिनों के लिए  होटल की सुविधा
  • यात्रा के दौरान एसी बस की सुविधा मिलेगी।
  • यात्रा के दौरान नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, लंच के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
  • हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल भी मिलेगी। 
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।