herzindagi
delhi pink ticket new update women must use smart mobility card for free bus travel

दिल्ली में पिंक टिकट के साथ करती हैं सफर तो नया अपडेट जान लें, जानें कैसे कर पाएंगी यात्रा

Pink Ticket Delhi: दिल्ली की बसों में पिंक टिकट केवल महिलाओं को दिया जाता है, जिससे वह फ्री में सफर कर पाती हैं। यह यात्रा पूरी दिल्ली में फ्री रहती है। हर साल हजारों महिलाओं फ्री में पिंक टिकट के साथ बस से सफर करती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-09, 15:35 IST

Delhi Women Bus Card: दिल्ली बसों में पिंक टिकट के साथ महिलाएं फ्री में सफर कर पाती है। यह सुविधा केजरीवाल सरकार के समय लाई गई थी। जिसमें आप बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता पिंक टिकट को लेकर नया बदलाव करने जा रही हैं। अगर आप भी दिल्ली बसों में पिंक टिकट के साथ सफर करती हैं, तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम होने जा रहे बदलाव को लेकर विस्तार से बताएंगे।

पिंक टिकट की जगह मिलेगा कार्ड (Smart Mobility Card Delhi)

अब महिलाओं के लिए पिंक टिकट की जगह स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड योजना लाए जाने की बात हो रही है। इस सुविधा आने के बाद अब यात्रियों को पिंक टिकट खरीदने की टेंशन नहीं रहेगी। वह कार्ड से आसानी से सफर कर पाएंगी। ऐसा इस प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को सफर में परेशानी न हो, इसलिए हो रहा है।

delhi pink ticket new update women must use smart mobility card for free bus travel11

इस कार्ड से किन महिलाओं को होगा फायदा

पिंक पेपर की जगह कार्ड की सुविधा 12 साल या उससे अधिक उम्र वाली महिला यात्री फायदा उठा पाएंगी। यह सुविधा दिल्ली में DTC और क्लस्टर बसों में मिलेगी। कार्ड से सफर करने पर आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। यह प्रक्रिया पिंक टिकट की तरह ही होगी। महिला यात्री जिस तरह पिंक टिकट से फ्री में सफर कर पा रही थीं, उसी तरह इस कार्ड से भी कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें-Family Destinations: परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये शानदार और खूबसूरत जगहें

delhi pink ticket new update women must use smart mobility card for free bus travelsss

सहेली स्मार्ट कार्ड किसे मिलेगा?

इस कार्ड का नाम सहेली स्मार्ट कार्ड बताया जा रहा है। इसमें महिला का नाम और तस्वीर लगी होगी। इस कार्ड से आप दिल्ली की बसों में फ्री में सफर कर पाएंगी। अगर आप रिचार्ज करती हैं, तो इसका प्रयोग आप मेट्रो में भी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि इस कार्ड का फायदा केवल दिल्ली की मूल निवासी महिलाएं ही उठा पाएंगी। उन्हें दिल्ली की निवासी का वैध प्रमाणपत्र देना होगा।

।इसे भी पढ़ें-Vaishno Devi Travel Advisory: वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं तो अलर्ट हो जाएं, प्रशासन ने यात्रा के लिए तय किया समय

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।