अगर आप साल में कई बार घूमने का मन रखते हैं, तो स्मार्ट बजट प्लानिंग करना बेहद जरूरी है। क्योंकि कपल्स खर्च कंट्रोल करते हैं, तो आप एक साल में दो या तीन ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप सीमित बजट में अच्छी जगह नहीं घूम सकते। क्योंकि भारत में कम बजट में भी खूबसूरत डेस्टिनेशन का आनंद लिया जा सकता है। इसलिए यात्रा के लिए सही समय और सस्ते विकल्पों का चयन करना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पार्टनर के साथ घूमने के लिए कुछ ऐसे बजट एक्स बताएंगे, जिससे आप बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए 5 जरूरी बातें
- चंडीगढ़ से घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले ध्यान रखें कि ट्रिप बस या ट्रेन से ही शुरू करें। फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान बनाएंगे, तो कम खर्चे में ट्रिप पूरा कभी नहीं कर सकते।
- घूमने के लिए ऐसे लोकेशन का चयन करें, जो चंडीगढ़ से 300 से 500 किमी की दूरी पर हो। क्योंकि कम दूरी वाली जगहों पर पहुंचने ट्रैवल खर्च कम होता है।
- दूसरे शहरों में घूमने के लिए सार्वजनिक वाहनों का चयन कर सकते हैं, लेकिन आप स्कूटी या बाइक रेंट पर भी ले सकते हैं। यह बजट में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
- चंडीगढ़ से ऐसी जगहों पर जाएं, जहां से 2 से 3 दिन का ट्रिप हो सके। इससे ज्यादा दिन रहते हैं, तो रहने का खर्चा अधिक हो सकता है।
- ऑफ सीजन में यात्रा का प्लान बनाएंगें, तो खर्चे कम होंगे। क्योंकि होटल सस्ते हो जाते हैं। ऑफ सीजन में आप होटल ऑनलाइन की बजाय लोकेशन पर पहुंच कर भी बुक कर सकते हैं। ऐसे करने से आपको ऑनलाइन के मुकाबले सस्ता होटल मिल जाएगा।
- खाने-पीने के खर्चों पर कंट्रोल करना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि सबसे ज्यादा खर्चा इनमें होता है। ऐसी चीजें खाने के लिए चुनें, जिनपर खर्चा कम हो और आपको भूख भी ज्यादा न लगे।
- शहर में कहां-कहां घूमने जाना है, इसकी लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। इससे आपको टिकट फीस से लेकर दूरी के बारे में भी पता चल जाएगा।यहपार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट ट्रिप प्लान में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों