कुरुक्षेत्र से 100 किमी के अंदर है घूमने के लिए ये अच्छी जगहें, दोस्तों के साथ बनाएं ट्रिप प्लान

हरियाणा शहर कृषि, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
places to visit near kurukshetra haryana under 100 km distance

हरियाणा की भूमि को महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि यहां पर ही पांडवों और कौरवों के बीच महायुद्ध हुआ था। यह हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था, इसलिए इसे यहां की सबसे खास जगहों में से एक माना जाता है। कुरुक्षेत्र न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत में एक ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। दिल्ली से कुरुक्षेत्र की दूरी लगभग 160 किलोमीटर है। यह सड़क और रेलवे मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। लेकिन कुरुक्षेत्र में रहने वाले लोग अपने शहर के आस-पास कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 100 किमी के आस पास स्थित कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चंडीगढ़

places to visit near kurukshetra haryana under 100 km distanced

अगर आप एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहाँ शॉपिंग मॉल, कैफे, क्लब और शानदार बाजार हों, तो चंडीगढ़ जा सकते हैं। कुरुक्षेत्र वालों को चंडीगढ़ घूमना अच्छा लगेगा। आपको सीधी ट्रेन और बस की सुविधा भी चंडीगढ़ के लिए मिल जाएगी। चंडीगढ़ की दूरी लगभग 93 किमी है। इसलिए आपको यहां पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा।

पंचकुला

places to visit near kurukshetra haryana under 100 km distanceg

कई मामलों में पंचकुला, चंडीगढ़ से बेहतर माना जाता है। पंचकुला न केवल अपनी हरियाली और स्वच्छता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह अपने शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां आप मोरनी हिल्स में सुकून के पल बिताने जा सकते हैं। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप कुरुक्षेत्र से पंचकुला जा सकते हैं। दोनों की बीच दूरी लगभग 89 किमी है। यहां पहुंचने में भी आपको लगभग 2 घंटे का समय लग जाएगा।यहपार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

पानीपत

पानीपत को तीन ऐतिहासिक युद्धों के लिए जाना जाता है, जो 1526, 1556, और 1761 में हुआ था। यहां आपको पानीपत का युद्ध संग्रहालय भी मिलेगा, जो उन लड़ाइयों की पूरी कहानी को दर्शाता है। कुरुक्षेत्र वाले जो महाभारत को जानते हैं, उनके लिए यहां आना भी एक अच्छा अवसर हो सकता है। दोनों शहरों की बीच की दूरी लगभग 71 किमी है। आपको पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।यहपरिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

इसे भी पढ़ें-DMRC Momentum 2.0 ऐप क्यों है यात्रियों के लिए फायदेमंद, जानें कैसे कर सकते हैं इसका प्रयोग

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP