कर्जत में घूमने से लेकर खाने-पीने और ठहरने की बेहतरीन जगहों के बारे में जानें

अगर आप भी महाराष्ट्र की किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर कर्जत ज़रूर पहुंचना चाहिए। जीविका शर्मा से जानते हैं यहां घूमने की बेहतरीन जगहें।

top places to visit in karjat maharashtra

महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है जहां सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। जिस तरह यह राज्य सांस्कृतिक विरासत के लिए फेमस है ठीक उसी तरह कुछ अद्भुत जगहों के लिए भी फेमस है।

जी हां, महाराष्ट्र के मुंबई के नजदीक स्थित कर्जत एक बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। यह हरे-भरे परिदृश्य, नदियों और झरनों के लिए पूरे भारत में फेमस है। इस जगह की खास बात यह है कि भीषण गर्मी में भी यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है।

ऐसे में अगर आप भी कर्जत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख में ट्रैवेल इन्फ्लुएंसर जीविका शर्मा यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों और साथ में यहां ठहरने और खाने-पीने की कुछ सस्ती जगहों के बारे में बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।

कर्जत में घूमने की बेहतरीन जगहें

best places to visit in karjat

आर्टिकल की शुरूआत कर्जत में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों से करते हैं। यक़ीनन इन जगहों पर घूमने के बाद महाराष्ट्र की अन्य जगहों को आप भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।

  • भिवपुरी वॉटरफॉल- अगर आप कर्जत में बेहतरीन वॉटरफॉल का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर आप भिवपुरी वॉटरफॉल पहुंच सकते हैं। कहा जाता है कि मानसून के मसय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
  • उल्हास नदी- अपने शहर से दूर किसी अंजान शहर में नदी किनारे अपनों के साथ घूमने और कुछ देर बैठने का एक अलग ही मज़ा होता है। जी हां, कर्जत में मौजूद उल्हास नदी/घाटी वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रसिद्ध है। यहां वाटर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।(स्प्रिंग सीजन में घूमने की बेहतरीन जगहें)
  • पेठ फोर्ट-कर्जत में मौजूद पेठ फोर्ट कोथलिगढ़ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां से खूबसूरत नज़ारे देख सकते हैं। यहां से माथेरान रेंज का दृश्य भी देख सकते हैं।
  • भोर घाट- भोर घाट कर्जत का एक फेमस पर्यटन स्थल है। खासकर यह स्थान ट्रैकिंग के लिए बेहद ही फेमस है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इस स्थान को जन्नत भी माना जाता है।

कर्जत में ठहरने की जगहें

अगर आप कर्जत घूमने के लिए जा रहे हैं यहां आप बहुत कम पैसे में आसानी से ठहर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे रिज़ॉर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बहुत खर्च में ठहर सकते हैं।

  • वन क्लब रिज़ॉर्ट (The forest Club Resort)-वन क्लब रिज़ॉर्ट पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। यहां इन्फिनिटी पूल और निजी पूल, बार डेक, इनडोर और आउटडोर बैठने की सभी सुविधा मौजूद है। यहां से शहर और घाटी का खूबसूरत नज़ारा भी देख सकते हैं। रिज़ॉर्ट में 2 2 वयस्कों के लिए प्रति रात लगभग 10k से शुरू होती है।
  • डिस्कवर रिज़ॉर्ट (Discover Resort)-डिस्कवर रिज़ॉर्ट में लगभग 200 से अधिक कमरे हैं। यहां संगीत, एक गेमिंग जोन, कव्वाली, जादू शो का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। 4 लोगों के लिए भोजन के साथ इसकी कीमत लगभग INR 8k- 10k प्रति रात है।(मुंबई के आसपास घूमने की जगहें)
  • कैंपिस्तान (Campistaan)- यह एक 3 स्टार रिज़ॉर्ट है। प्रति रात की कीमत INR 4000 से 8000 (दो के लिए)। इसमें भोजन और अन्य गतिविधियां भी शामिल हैं।

कर्जत में खाने-पीने की जगहें

पैन एशियाई और यूरोपीय- अगर आप शांत माहौल में लजीज व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर आपको पैन एशियाई और यूरोपीय होटल में पहुंच जाना चाहिए।

द फ़ॉरेस्ट क्लब रिज़ॉर्ट- अगर आप कर्जत में स्थानीय भोजन का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर द फ़ॉरेस्ट क्लब रिज़ॉर्ट एक बेस्ट स्थान है। इसके अलावा कर्जत में वड़ा पाव का स्वाद चखना न भूलें।

इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश का अद्भुत खजाना है लोसर, आप भी घूमने का प्लान बनाएं


कर्जत कैसे पहुंचें?

कर्जत पहुंचना बहुत आसान है। यह पुणे राजमार्ग, नासिक गोवा और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। यह मुंबई से लगभग 66 किमी की दूरी पर है। पुणे से लगभग 99 किमी दूर है।

आपको बता दें कि सबसे पास में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां से टैक्सी या कैब लेकर आसानी से जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि कर्जत में घूमने का सबसे बेस्ट समय मानसून माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@jeevika)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP