भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के लिए घूमना बेहद जरूरी है जो जिंदगी को कई नई चीजों से रुबरू कराता है। अगर आप वीकेंड में परिवार के साथ दिल्ली के नजदीक ही, साथ में कुछ वक्त बिताना चाहती हैं तो जानिए ऐसी 5 जगहों के बारे में जो महज 50 से 100 किमी की दूरी पर मौजूद हैं।
फ्लाईब्वॉय एयर सफारी, गुरुग्राम
बचपन से ही आस्मां में उड़ने का शौक अगर आपके अंदर है, तो ये एक बेहतरीन जगह हो सकती है। गुरुग्राम का एयर सफारी आपको कई मजेदार एक्टिविटी का ऑफर करता है। साफ आसमान से दिल्ली और उसके आसपास की जगहों का मनमोहक नजारा आप इस सफारी के जरिए ले सकती हैं। हवाई सफारी के कई ऑप्शन मौजूद हैं। जैसे 6 से 8 किमी वाली किटी हॉक, 12 से 15 किमी की दूरी के लिए फ्लाई योरसेल्फ, 20 से 24 किमी की दूरी वाले एक्सप्लोरर का ऑप्शन मौजूद है।
गो स्काई कार्टिंग, गुरुग्राम
गुरुग्राम के सेक्टर 29 में मल्टी लेवल स्काई कार्टिंग जैसी एक्टिविटी को आप अंजाम दे सकती हैं। महज 500 रुपए में आप यहां के लिए बुकिंग करा सकती हैं। बढ़ते काम के दवाब और भागदौड़ के बीच, ये स्ट्रैस रिलीज करने का एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।
NCR में रॉक क्लाइम्बिंग और वैली क्रॉसिंग
दूर पहाड़ों में जाने की बजाए आप दिल्ली एनसीआर में ही रॉक क्लाइम्बिंग का लुफ्त ले सकती हैं। गुरुग्राम में सुबह 8 बजे से अरावली की पहाड़ियों पर ये एक्टिवटी शुरू हो जाती है। इसमें वैली क्रॉसिंग, मंकी कॉलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसी एक्टिविटी की जा सकती है।
Read more: भीड़-भाड़ से दूर गोवा में छिपी हुई 5 खूबसूरत जगहें
पेंटबॉल एडवेंचर, नई दिल्ली
दिल्ली- एनसीआर में पेंटबॉल गेम्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ये गेम पूरी तरह स्ट्रैटेजी और कॉर्डिनेशन पर आधारित है। ये ना सिर्फ आपका मनोरंजन करेगा बल्कि आपकी गेम प्लानिंग स्किल्स और दूसरे साथियों के साथ तालमेल बैठाना सिखाएगा। बहुत सी जगह अब पेंटबॉल गेम्स खिलाए जा रहे हैं। आप 600 रुपए में बुकिंग करा सकती हैं।
राजपथ एक्टिविटी, दिल्ली
नई दिल्ली की जान राजपथ की खूबसूरती और विरासत देखते ही बनती है। आप भी इसका बखूबी आनंद ले सकती हैं। आप इलेक्ट्रिक वाहन की मदद से 3 घंटे का मजेदार सफर तय कर सकती हैं। जो आपको इतिहास, आर्किटेक्चर और वर्तमान का पूरा ज्ञान देगा लेकिन ये सारी प्रक्रिया सुबह 9 बजे से पहले ही होती है। इसके लिए आपको जल्दी जाना होगा।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों