बच्चों के साथ जा रहे हैं बर्फ का नजारा देखने तो इन बातों का ध्यान रखें

बर्फ गिरते हुए देखना बच्चों के लिए भी सपने की तरह होता है। वह बर्फ का नजारा देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाते हैं और बर्फ के साथ खेलने लगते हैं। माता-पिता भी बच्चों को खेलने से रोकते नहीं है।
image

इस समय देश की कई जगहों पर बर्फबारी हो गई है। ऐसे लोग इन जगहों पर घूमने जाने का प्लान अपने पूरे परिवार के साथ मना रहे हैं। लेकिन बर्फीली जगहों पर बच्चों को ले जाने में कई जोखिम हो सकते हैं। बर्फ पड़ने की वजह से इन जगहों का तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला जाता है। ऐसे में बच्चों के लिए इतना कम तापमान सहना मुश्किल है। ठंडे वातावरण, बर्फ में फिसलने का खतरा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके ट्रिप को खराब कर सकती है। इसलिए बच्चों के साथ घूमने वाले लोगों को उनका खास ख्याल रखना जरूरी है। अगर आप कुछ छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपके बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे।

अच्छा खाना दें

5 tips to keep your kids warm and safe while traveling to snowy destinations1

बच्चे बाहर घूमने जाते हैं, तो फास्ट फूड खाने की जिद करते हैं। लेकिन बर्फबारी वाली जगहों पर बच्चों का शरीर ज्यादा ठंड नहीं सह पाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी म्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए अगर उन्हें ठंड लगेगी, तो ठंड से सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं जल्दी हो सकती हैं। अगर बच्चे ज्यादा बीमार हो जाएंगे, तो आप होटल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इससे आपका घूमने जाना भी खराब हो जाएगा। इसलिए बच्चों के खाने पर ध्यान दें।

लंबे जूते लेकर जाएं

5 tips to keep your kids warm and safe while traveling to snowy destinations2

बर्फ वाली जगहों पर आपको बच्चों के लिए लंबे जूते लेकर जाना चाहिए। यह जूते कपड़े के होंगे, तो बर्फ पर चलने में आसानी होगी। इसके साथ ही चलते समय बर्फ जूते में नहीं घुसेगी। कपड़े के जूते बर्फ से भीग जाते हैं, जिससे पैर ठंडे पड़ जाएंगे और बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। वैसे तो बर्फ पड़ने पर जूते रेंट पर मिलते हैं। लेकिन बच्चों का साइज मिलना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही आप साथ में पॉलीथीन लेकर जाएं। जूते पहनाने से पहले आप मोजों के ऊपर पॉलिथीन बांध दें। इससे अगर बर्फ जूतों के अंदर घूसती भी है, तो मोजे गीले नहीं होंगे।

बच्चों को एक्स्ट्रा मोजे पहनाएं

5 tips to keep your kids warm and safe while traveling to snowy destinations3

यात्रा के दौरान जरूरी है कि आप बच्चों के लिए जूतों का साइज थोड़ा बड़ा खरीदें, ताकि उन्हें 2 से 3 मोजे पहनना आसान हो। अगर आप बच्चों को ठंड लगने से रोक लेंगे, तो आपका पूरा ट्रिप मजे में जाएगा। बच्चों को आप जितना कवर रखेंगे, उतना उन्हें बीमार होने से बचा सकते हैं।

बच्चों को लेदर वाले ग्लबस पहनाएं

5 tips to keep your kids warm and safe while traveling to snowy destinations5

बच्चों को आप ग्लबस भी दो पहनाएं। क्योंकि बच्चे बर्फ से खेलना चाहते हैं। अगर आप उन्हें लेदर वाले ग्लबस पहनाएंगे, तो उनके ग्लबस गीले नहीं होंगे। इससे उनका हाथ ठंडा नहीं होगा।

रेंट पर लें कपड़े

बर्फ वाली जगहों पर अलग से कपड़े रेंट पर मिलते हैं। ये कपड़े बर्फ में खेलने के लिए बनाए गए हैं। इसको पहनने के बाद आप घंटों तक बर्फ से खेल सकते हैं और आपके कपड़े गीले नहीं होंगे। इन्हें आपको कपड़ों के ऊपर पहनना होता है। इसलिए इसे आप पहले रेंट पर ले लें।

इसके अलावा बच्चों के आराम का ध्यान और उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहें। क्योंकि ठंड की वजह से बच्चों को प्यास नहीं लगती, इससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP