गंगासागर मेला की शुरुआत 10 जनवरी 2025 से हो गई है। यह मेला 18 जनवरी 2025 तक चलने वाला है। यह मेला हर साल मकर संक्रांति के कुछ दिन पहले शुरू होता है। पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप पर हो रहे इस मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचकर स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। गंगा सागर को महातीर्थ माना गया है।, कहा जाता है कि जो इस मेले के दौरान यहां स्नान करने जाता है, उसे पुण्य फल मिलता है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यात्रा के समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की ओर से यहां यात्रियों के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- मेला में भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए टोल-फ्री नंबर 18005325328 जारी किया गया है।
- गंगासागर मेला जा रहे हैं, तो छोटे बच्चों और परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। क्योंकि, भीड़ अधिक होने के कारण बच्चे गुम हो सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों की जेब में पेपर पर नंबर, नाम और पता लिख दें। इससे बच्चा गुम होता है, तो कोई उसे आप तक आसानी से पहुंचा सकता है।
- मेले में यात्रा करने जा रहे लोग, कोशिश करें कि 1 दिन से ज्यादा यहां न गुजारें। क्योंकि, दूर दराज आ रहे लोगों को यहां होटल मिलने में परेशानी हो रही है। ऐसे में आपको भी यहां ज्यादा भीड़ की वजह से रात गुजारने में दिक्कत हो सकती है।
- गंगासागर मेला में लोगों को आने में परेशानी न हो, इसलिए स्पेशल ट्रेन और बसें चलाई जा रही हैं। इसलिए, आप आने-जाने का टिकट एक साथ ही बुक कर लें। ध्यान रखें कि मेला के आखिरी दिन यहां ज्यादा भीड़ हो सकती है, इसलिए आप पहले ही यात्रा का प्लान बना सकते हैं।
- मेला में सुरक्षा में कुल 13 हजार से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।, अगर किसी तरह की कोई अनहोनी या परेशानी होती है, तो आप सहायता ले सकते हैं।
- मुरी गंगा नदी पार करने के दौरान यात्रियों को माइक के जरिए अपडेट दिया जा रहा है। काकद्वीप से मुड़ी गंगा नदी पार करने में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न होइसलिए उन्हें लगातार अनाउंसमेंट की मदद से अपडेट देने की व्यवस्था की गई है।यहकोलकाता में जनवरी में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है। इसलिए आपको यहां जाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों