World Paper Bag Day 2024 Date History and Significance: दुनियाभर में हर साल 12 जुलाई को वर्ल्ड पेपर बैग डे मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और लोगों को प्लास्टिक की बजाय पेपर बैग इस्तेमाल करने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। दरअसल, प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। साथ ही, ये बैग हमारी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित होती है। इसलिए लोगों को पेपर बैग के महत्व को समझाने और इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए विश्व पेपर बैग दिवस मनाई जाती है। इसी के साथ आइए इस दिन से जुड़े इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विश्व पेपर बैग दिवस क्यों मनाया जाता है?(World Paper Bag Day History In Hindi)
पेपर बैग दिवस मनाने के पीछे के इतिहास के बारे में बात करें तो इसका संबंध 19 वीं शताब्दी से हो सकती है, जब साल 1852 में फ्रांसिस वॉले नामक एक अमेरिकी ने पहला पेपर बैग मशीन का आविष्कार किया था। इससे पहले लोग सामान कैरी करने के लिए कपड़े, चमड़े और लकड़ी के बक्से का इस्तेमाल करते थे। वॉले के इस आविष्कार ने सामान ढोने के तरीके में क्रांति ल दी और यह पेपर बैग काफी प्रचलित हो गया। हालांकि, प्लास्टिक बैग का आगाज 20वीं सदी के मध्य में हुआ था, जो कि सस्ता, मजबूत और टिकाऊ भी रहा। इसी के कारण पेपर बैग का प्रयोग कम हुआ और प्लास्टिक बैग दुनियाभर में इतना प्रसिद्ध हुआ कि यह आम बन गया।
विश्व पेपर बैग दिवस के महत्व (World Paper Bag Day 2024 Significance)
विश्व पेपर बैग दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों से बचाना और उन्हें इसके बारे में जागरूक करना है। साथ ही, इस खास दिन पर्यावरण के बिगड़ते हालातों और उसकी रक्षा के लिए आपकी जिम्मेदारी को याद दिलाने का काम करता है। यही नहीं, इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे एक वजह दुनिया को प्रदूषण से बचाना और लोगों को हेल्दी लाइफ देना भी है।
इसे भी पढ़ें-पेपर बैग को इन पांच अमेजिंग तरीकों से भी किया जा सकता है इस्तेमाल
पेपर बैग दिवस कैसे मनाएं? (How To Celebrate World Paper Day 2024)
- प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करें।
- अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों को प्लास्टिक बैग के खतरों के बारे में बताकर उन्हें जागरुक करें।
- आप चाहें तो डीआईवाई पेपर बैग क्राफ्ट के जरिए पेपर बैग दिवस को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
- अपनी सोसायटी या स्कूलों में पेपर बैग के फायदे के बारे में बताएं।
इसे भी पढ़ें-घर पर इस तरह बनाएं पेपर बैग, जानें आसान तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Herzindagiर, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों