herzindagi
world aids day  theme

World AIDS Day 2022:जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस और क्या है इस साल की थीम?

World Aids Day 2022 : हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है लेकिन इसे क्यों मनाते है और विश्व एड्स दिवस 2022 की थीम क्या है इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-11-30, 18:09 IST

दुनियाभर में कई सारे लोग ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस के कारण होने वाली बीमारी एड्स से पीड़ित हैं। आपको बता दें कि इस वायरस के कारण अगर किसी संक्रमित व्यक्ति का खून, सीमन या फिर वजाइनल फ्लूइड किसी दूसरे व्यक्ति के कांटेक्ट में आ जाता है तो इसकी वजह से उस दूसरे व्यक्ति को भी बीमारी हो जाती है लेकिन इस बीमारी के बारे में अभी भी कई सारे लोगों को सही जानकारी नहीं है और इसके बारे में अलग-अलग तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। आपको बता दें कि 1 दिसंबर को पूरे विश्व में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है लेकिन इसे मनाने के पीछे क्या कारण हैं और इस साल क्या थीम है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

जानिए क्यों मनाते हैं विश्व एड्स दिवस?

about world aids day in hindi

आपको बता दें कि विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में हुई थी। इस दिवस को मनाने की घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की थी। इस कारण से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व एड्स दिवस की घोषणा की थी।

आपको बता दें कि उस समय एचआईवी से पीड़ित कई सारे लोग थे और नए पीड़ितों की संख्या में बढ़ोत्तरी बहुत अधिक हो रही थी। विश्व एड्स दिवस पर लोग एड्स से पीड़ित लोगों को सपोर्ट करने के लिए लाल रंग का रिबन भी अपने कपड़ें पर लगाते हैं। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण यह है कि लोगों को एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन पर अलग-अलग तरीकों से भी जागरूकता फैलाई जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:अगर आपको भी दिखते हैं ये 12 लक्षण तो तुरंत कराएं एचआईवी टेस्‍ट

विश्व एड्स दिवस 2022 की थीम

विश्व एड्स दिवस हर साल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस पर यूनाइटेड नेशंस, कई सारी अन्य देश की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां मिलकर एचआईवी से संबंधित एक खास थीम पर अभियान चलाने के लिए एक साथ जुड़ते हैं। इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज में फैली हुई असमानताओं को दूर करके एड्स को पूरी तरह से खत्म करने पर कदम बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें: मुंबई में फैल रहा मीजल्स, जानें आखिर क्या है लक्षण और ट्रीटमेंट?

तो यह थी जानकारी विश्व एड्स दिवस से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।