
WomenPreneur Awards 2026: महिलाओं की क्षमता और उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए आज सोमवार को दिल्ली के होटल द ललित में Herzindagi की ओर से WomenPreneur Awards 2026 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो का मकसद उन महिलाओं को सम्मान देना था जिन्होंने भारत में बिजनेस और नेटवर्किंग में मजबूत पहचान बनाई है। इस खास मौके पर बतौर चीफ गेस्ट बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मिनिस्टर विमेनल वेलफेयर, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड न्यूट्रिशन यूपी गवर्नमेंट और रक्षा खडसे मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया शामिल हुईं।
सबसे पहले इवेंट की शुरुआत मेघा ममगेन मेनेजिंग एडिटर हेल्थ एंड लाइफस्टाइल, जागरण न्यू मीडिया के जरिए हुई। उन्होंने इवेंट से संबंधित कुछ खास बातें साझा की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा शुरू किए गए बिजनेस और उनकी लाइफ से जुड़ी चीजों को अवार्ड में आए गेस्ट के साथ शेयर किया। आइए नजर डालते हैं अवार्ड के हाइलाइट पर-
-1775491014416.jpg)
आपको बता दें कि अवार्ड शो के फर्स्ट पैनल में कंसल्टिंग एडिटर जागरण बिजनेस गीतू मोजा जो कि मॉडरेटर के तौर पर रहीं। इनके साथ मोनिका मलिक (Finance Content Creator), स्मिनु जिंदल (Founder Chairperson Of Svayam And MD Jindal SAW Ltd), एडिता कुरेक (Senior Vice President And Head Oriflame, India And Indonesia), अरुणािमा राव (Independent Business Journalist) शामिल हुईं।
दूसरे पैनल The Female Lens As A Competitive Moat में प्रिया पटनकर (Head Of Corporate Communication, PhonePe), प्रियल भारद्वाज (General Secreatory Of Mahila Morcha, Delhi, BJP), सीमा बंसल (Founder Of Executive Director DCG Tech Ltd) शामिल हुईं। इसे होस्ट प्रियंका गुलाटी (Human Captial Consulting, Grant Thornton Bharat) ने किया।
इस अवार्ड का थर्ड पैनल, जिसे होस्ट किया मेघा ममगेन ने। इसमें गेस्ट के रूप में शामिल हुईं रीना ढाका (Fashion Designer And Enterpreneur)। इस दौरान फैशन से जुड़ी बातें शेयर की गईं। गेस्ट
चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुईं मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं के कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी देश के भविष्य को नई दिशा दे रही है। कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये मंच सिर्फ अवार्ड सेरेमनी नहीं है, बल्कि महिलाओं की शक्ति और साहस का उत्सव है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में महिलाओं का साथ सबसे जरूरी है, क्योंकि इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को मौका मिला है, उन्होंने अपनी कीमत साबित कर देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान मंत्री बेबी रानी मौर्य ने देश में अच्छा काम कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया।
अवार्ड सेरेमनी के बाद बिग ब्रेक पिच सेशन हुआ। इस मौके पर राधिका घई (CEO And Founder Of Kindlife), तृप्ति सोमानी (CEO, KGS Advisors LLP And Founder Of Womennovator), अंकिता वशिष्ठ (Founder And Managing Partner Arise Ventures And StrongHer), तरुण पोद्दार (CEO, Foxhog USA) शामिल हुए। वहीं मॉडरेटर के रूप में मेघा ममगेन मौजूद रहीं।
-1775491032818.jpg)
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।