World Record Longest Hair: घर, स्टैचू से लेकर खाने की स्पीड तक, आपने ना जाने कितने रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा। मगर कुछ रिकार्ड्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में सुन लोग हैरान रह जाते हैं। जैसे कि सबसे लंबे बालों का रिकार्ड। जी हां, दुनिया के अलग-अलग देशों की महिलाओं के नाम सबसे लंबे बालों का रिकार्ड है। इस आर्टिकल में जानें उनके बारे में।
दुनिया के सबसे लंबे बाल वाली महिला आशा मंडेला
View this post on Instagram
आशा मंडेला ने लगभग 40 साल से अपने बाल नहीं कटवाएं हैं। यही कारण है कि आज उनके बाल किसी साड़ी जैसे नजर आते हैं। नवंबर 2009 में उन्होंने रिकॉर्ड बनाया, उस वक्त उनके बालों की लंबाई 19 फीट और 6.5 इंच थी। (14 साल की इस लड़की ने जीभ से नाक को छूने का बनाया रिकॉर्ड)
इसे भी पढ़ेंःचीन का एक ऐसा गांव जहां महिलाओं के हैं दुपट्टे जितने लंबे बाल
झी क्यूपिंग के नाम है बड़े बालों का रिकॉर्ड
View this post on Instagram
2004 में चीन की झी क्यूपिंग ने सबसे लंबे सिर के बालों का गिनीज रिकॉर्ड जीता। लंबाई 18 फीट पांच इंच थी। वह 13 वर्ष से अपने बाल बड़ा रही हैं। अब उनके बालों को देख हर कोई हैरान रह जाता है। जबकि झी क्यूपिंग का कहना है कि उन्हें अपने लंबे बालों से कभी परेशान नहीं होती हैं।
दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली युवा
View this post on Instagram
6 साल की उम्र से अपने बाल बढ़ा रही निलांशी पांडे दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली युवा हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वो अपने बालों को लकी मानती हैं और बहुत प्यार करती हैं। अपने बालों की केयर के लिए उन्हें घंटों का समय देना पड़ता है।
इसे भी पढ़ेंःये हैं भारत में होने वाली सबसे मुश्किल परीक्षाएं
View this post on Instagram
दुनिया के अलग-अलग कोनों में महिला और पुरुष ऐसे अजब-गजब बालों से जुड़े रिकॉर्ड बनाते रहते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों