Huangluo Village Where Women Have Longest Hair: आमतौर पर लोगों को महिलाओं के लंबे बाल बहुत अच्छे लगते हैं। बता दें कि लंबे बालों से जुड़े दुनियाभर में कई रिकॉर्ड भी बन चुके हैं। चीन में एक ऐसा गांव भी है, जहां रहने वाली लगभग हर महीला के बाल दुपट्टे जितने लंबे हैं। इस गांव का नाम हुयांगुलुओ याओ है, जिसे रेड याओ नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि चीन इस गांव के बारे में।
दुपट्टे जितने लंबे बाल
हुयांगुलुओ याओ गांव चीन जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। सोशल मीडिया पर इस गांव की महिलाओं की फोटोज वायरल होती है। इस गांव की महिलाओं के कम से कम 5 फूट लंबे बाल तो होते ही हैं।
लंबे बालों का रिकॉर्ड
आउटलुक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 में एक महिला के बालों की लंबाई 7 फीट नांपी गई थी। इसी वजह से इन महिलाओं के नाम कई रिकॉर्ड हो चुके हैं। इस रिकोॉर्ड की लिस्ट में गिनीज बुक रिकॉर्ड भी शामिल है। गौर करने वाली बात है कि इस गांव की महिलाओं के बाल 1 किलो भारी भी होते हैं।
लंबे बालों के पीछे की परंपरा
View this post on Instagram
परंपरा के अनुसार, ये महिलाएं अपने जीवन में केवल एक बार अपने बाल काटती हैं, जब वे 18 वर्ष की हो जाती हैं। महिलाएं अपने बालों को 3 हिस्सों में बांटती हैं, उनके खुद के बाल, कटे हुए बाल और झड़े हुए बाल।
कैसे करती हैं बालों की केयर
Daniela Braga नाम की ट्रैवल व्लॉगर अपने इंस्टाग्राम के वीडियो में बताती हैं कि इन महिलाओं के लंबे बालों के पीछे चावल का हाथ है। यह महिलाएं चावल के पानी से अपने बालों को धोती हैं।
बालों को देखने जाते हैं लोग
हुयांगुलुओ याओ गांव में दुनियाभर से चीन में घूमे के लिए पहुंचे टूरिस्ट जाते हैं और महिलाओं के बालों को देखकर हैरान रह जाते हैं। इस गांव की महिलाओं का बालों को बांधने का स्टाइल भी बहुत अलग है।
इसे भी पढ़ेंःPeriod Customs: भारत के इस गांव में है अजीब प्रथा, पीरियड्स होने पर महिलाओं को निकाल दिया जाता है गांव से बाहर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों