मुलुंड में रहने वाली देवश्री अमर ठोकले ने अपनी जीभ से नाक को छूने की सबसे लंबी अवधि का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। खास बात यह है कि देवश्री केवल 9वीं कक्षा में पढ़ती हैं। देवश्री ने करीब 22 मिनट तक बिना रुख अपनी जीभ से नाक को छुआ और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।
22 मिनट का रिकॉर्ड किया कायम
इसके बारें में जैसे ही उनके परिवार और दोस्तों को पता चला तो वह उनके इस कारनामा से सभी काफी खुश हो गए है। वहीं इसके बाद देवश्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह इसकी प्रैक्टिस बचपन से कर रही हैं। लगातार लंबे समय तक अभ्यास करने के बाद ही वह इसे सही तरीके से 22 मिनट तक कर पाई है।
जानें कहा से मिली प्रेरणा
देवश्री ने बताया कि साल 2021 में वह अपने परिवार के साथ ही क्रिसमस के दिन किताबों की शॉपिंगकरने गई थी। वहां गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के एक किताब में मैंने पढ़ा कि नीदरलैंड के एक व्यक्ति ने अपनी जीभ से अपनी नाक को छूने के लिए 14 मिनट और एक सेकंड का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में उन्होने सोचा कि ऐसा तो वह भी कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने ऐसा करने का ठान लिया।
इसे जरूर पढ़ें:ये हैं बॉलीवुड के 6 सितारे जिन्होंने गिनीज़ वर्ल्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम
लगातार प्रयास के बाद मिली सफलता
वहीं उस समय के बाद से ही देवश्री ने इसका प्रयास शुरु कर दिया था। लेकिन लंबे समय तक इसे पकड़ने के लिए प्रैक्टिस की जरूरत थी। मैंने लगातार प्रयास किया और इसे 22 मिनट तक पकड़ के रखने का रिकार्ड कायम कर भी कर लिया।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों