आजकल के युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर इतना क्रेज है कि उसके आगे उन्हें कुछ भी नहीं दिखता है। अपनी तस्वीरों को बिना किसी फिल्टर के अपलोड करना, अपनी छोटी छोटी बातों को सोशल एकाउंट्स पर शेयर करना और किसी भी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लेना बेहद आम हो गया है। लड़कियां भी ऐसा करने में पीछे नहीं हैं। कई बार सोशल साइट की वजह से लड़कियां धोखे का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक घटना फिर घटी है। मगर हैरानी की बात यह है कि इस बार एक लड़की ने ही दूसरी लड़की को धोखा दिया है।
क्या है घटना
सोशल मीडिया में लड़कों द्वारा लड़कियों को प्यार के जाल में फसा लेने और बाद में धोखा देने की कई घटनाएं आपने सुनी होंगी मगर इस बार एक लड़की ने लड़का बनकर दो लड़कियों को न केवल अपने प्यार के जाल में फंसाया बल्कि उनसे शादी कर दहेज भी लूटा। घटना उत्तराखंद की है। यहां पर 31 साल की एक महिला ने खुद को लड़का साबित करने के लिए एक सोशल मीडिया साइट पर कृष्णा सेन के नाम से एकाउंट बनाया और लड़कियां से चैट करने लगी। महिला की चिकनी चुपड़ी बातों में एक महिला फंस भी गई। कृष्णा ने उस महिला को शादी करने के लिए कहा और उसके घर बारात लेकर पहुंच गई।
क्या कह कर पाटाया
कृष्णा ने महिला को यह कह कर पटाया कि वह एक अमीर बाप का एकलौता बेटा है और उसके पिता जी सीएफएल बल्ब बनाने की कंपनी चलाते हैं। महिला को विश्वास दिलाने के लिए कृष्णा ने पूरा जोर लगा दिया और आखिरकार 2013 में दोनों की शादी भी हो गई। शादी के बाद कृष्ण ने महिला को शक न हो कि वह लड़का नहीं लड़की है इसके लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए सैक्स टॉय का भी इस्तेमाल किया । कुछ समय बीत जाने के बाद कृष्ण ने लड़की पर दहेज का प्रेशर बनाया और मार पीट कर उसके पिता से 8 लाख रुपए ले लिए। पैसों का लालच खत्म नहीं हुआ तो कृष्णा ने पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी भी रचा ली। इस बार भी सोशल मीडिया के जरिए ही उसने लड़की को पटाया और फिर उसे शादी कर ली। मगर इस बार अपने लड़की होने की बात वह नहीं छुपा सका और दूसरी पत्नी ने पुलिस में उसकी शिकायत कर दी।
मामले की जांच
बात जब पुलिस तक पहुंची तो पता चला कि कृष्णा का असली नाम स्वीटी है। मेडिकल जांच कराई गई तो उसमें भी बात साफ हो गई वह एक लड़की है। जब पुलिस ने कृष्ण से पूछा कि महिला होने के बाद दूसरी महिला के साथ कैसे शारीरिक संबंध बना लिए तो उसने बताया कि उसने इसके लिए ऑनलाइन सैक्स टॉय मंगवाए थे और रात को अंधेरा करने के बाद ही वह इस टॉय का इस्तेमाल करता था। इससे उसकी बीवियों को पता ही नहीं चल पाता था कि वह एक लड़का नहीं लड़की है।
दोनों बीवियों को साथ रखने की जिद् ने खोल दिया राज
कृष्णा दोनों बीवियों के साथ एक ही घर में रहना चाहता था इसके लिए वह दोनों को मना रहा था। मगर दोनों ही ऐसा नहीं चाहती थीं। दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि कृष्णा लड़कों जैसा व्यवहार तो करता था मगर न तो कभी उनके सामने कपड़े उतारता था और न ही बदलता था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों