घर से दूर रहने पर क्यों सताती है घरवालों की याद... मिनटों में ऐसे करें खुद को रिलैक्स

How to Get Rid of Home Sickness: घर से दूर रहना काफी मुश्किल होता है, लेकिन सही रणनीतियों को अपनाकर आप खुद को रिलैक्स रख सकते हैं। अपनों से जुड़े रहना, खुद को बिजी रखना और पॉजिटिव सोचना आदि आपके नए माहौल में भी अपनापन महसूस करा सकता है। आइए इसके लिए हम आपको और भी कुछ दिलचस्प टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप घर से दूर खुद को रिलैक्स रख सकती हैं।
How to Get Rid of Home Sickness

How to Get Rid of Home Sickness: घर से दूर रहना एक भावनात्मक चुनौती होती है। खासकर जब परिवार और अपनों की याद सताने लगे, तो यह हमारे लिए काफी ज्यादा इमोशनल पल होता है। अकेलापन, नई जगह और बदला हुआ माहौल हमें मानसिक रूप से प्रभावित करता है। कई लोग घर की चिंता में इतने डूब जाते हैं कि वे बिमार होने लगते हैं। हालांकि, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप खुद को रिलैक्स कर सकते हैं और इस बदलाव को सहज बना सकते हैं।

आज के समय में पढ़ाई या नौकरी के कारण कई लोगों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में, नए शहर में अकेले रहना आसान नहीं होता और अक्सर घर और अपनों की याद सताने लगती है। कुछ लोग इस बदलाव को आसानी से स्वीकार कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग अधिक भावुक होते हैं और खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं।

अगर आप भी होमसिकनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और खुद को बेहतर महसूस कराना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे कम कर सकते हैं। आइए उन तरीकों के बारे में जान लेते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

घर की याद क्यों सताती है?

young women facing homesickness

घर की याद आना एक सामान्य भावना है। यह खासकर तब होता है जब आप पहली बार अपने परिवार, दोस्तों और परिचित माहौल से दूर किसी नई जगह पर जाते हैं। यह भावनात्मक लगाव और सुरक्षा की भावना से जुड़ा होता है। ऐसी स्थिति में परिवार के साथ बिताए हुए पलों की कमी महसूस होती है। नई जगह पर कम लोगों को जानना और दोस्त न होने के गम होते हैं। रोजमर्रा की दिनचर्या में अचानक काफी ज्यादा बदलाव हो जाता है। इस दौरान इमोशनल सपोर्ट की जरूरत महसूस होती है, पर हमारे पास हमसे बात करने के लिए कोई नहीं होता है।

घरवालों की याद सताए तो खुद को ऐसे करें रिलैक्स

आज के डिजिटल जमाने में अपनों से दूर रहना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा। जब भी घर की याद सताए, माता-पिता, भाई-बहन या दोस्तों से वीडियो कॉल करें। उनकी आवाज सुनकर और चेहरे देखकर आपको सुकून मिलेगा।

अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करें

घर की याद आने पर बेचैनी और उदासी महसूस हो सकती है। ऐसे में 5-10 मिनट का मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। यह आपकी टेंशन कम करेगा और मन को शांत रखेगा।

मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग करें

Yoga for mind relaxation

घर की याद आने पर बेचैनी और उदासी महसूस हो सकती है। ऐसे में 5-10 मिनट का मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। यह आपकी टेंशन कम करेगा और मन को शांत रखेगा।

इसे भी पढ़ें-आपको हो रही है क्राउड एंग्जाइटी? भीड़ का हिस्सा बनने से पहले खुद से ऐसे करें डील

रूटीन बनाएं और बिजी रहें

नए माहौल में खुद को बिजी रखना बहुत जरूरी है। रोजमर्रा की एक रूटीन बनाएं जिसमें पढ़ाई, जिम, वॉक या अन्य गतिविधियां शामिल हों। इससे आप घर के बारे में कम सोचेंगे और ज्यादा प्रोडक्टिव महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ें-Overthinking से क्या आपका भी रहता है दिमाग खराब? मन को शांत रखने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स

नए दोस्त बनाएं और सोशल रहें

घर की याद तब ज्यादा सताती है जब आप अकेले महसूस करते हैं। नए दोस्त बनाएं, सहकर्मियों या क्लासमेट्स के साथ समय बिताएं। किसी कम्युनिटी ग्रुप या क्लब से जुड़ना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-एंग्जाइटी को बदतर बना सकती हैं आपकी ये आदतें

खुद को पॉजिटिव रखें

how to overcome from Homesickness

घर से दूर रहने के फायदे भी हैं, जैसे- आप आत्मनिर्भर बनते हैं, नए अनुभव हासिल करते हैं और खुद को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इस समय को एक अवसर की तरह देखें और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें-सीजनल डिप्रेशन को दूर करने में मददगार है अरोमाथेरेपी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP