बदलते दौर में लड़कियां भी लड़कों की तरह जींस, शर्ट और टी-शर्ट पहनने लगी हैं। क्या आपने ध्यान दिया है कि लड़के और लड़कियों की शर्ट के बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। जी हां, यह बात पूरी तरह से सच है अगर आपने इस बात को नोटिस नहीं किया है तो अभी ध्यान दीजिए। दरअसल, लड़कियों की शर्ट में बाईं तरफ जबकि, लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होते हैं।
इस बात को सुनकर आप सोच रहे होंगे कि जब लड़कों की शर्ट मे बटन दाईं तरफ होते हैं तो लड़कियों की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं? इस आर्टिकल में आपको शर्ट के बटन की साइड बदलने की वजह बताते हैं।
महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में बटन की अलग-अलग साइड को लेकर कई तर्क हैं। कहते हैं कि पुरुष शर्ट के बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेते थे। इस वजह से उनकी शर्ट में बटन दाईं तरफ लगाए गए। जबकि, महिलाएं दाएं हाथ से शर्ट के बटन खोलती थीं इसलिए उनकी शर्ट में बाईं तरफ बटन होते हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं महिलाओं की जीन्स में क्यों नहीं होतीं पुरुषों की तरह गहरी पॉकेट
महिलाओं की शर्ट के बटन की अलग साइड को लेकर एक तर्क ये भी है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े की सवारी करती थीं। हवा में शर्ट खुल न खुले इसलिए महिलाएं बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं। इसके बाद मेकर्स ने महिलाओं के लिए बाईं तरफ बटन वाली शर्ट बनानी शुरू कर दी।
कहते हैं कि पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे। जबकि महिलाएं बाएं हाथ से बच्चों को गोद में लेती थीं। इसलिए महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाया गया, ताकि वह दाएं हाथ से शर्ट का बटन खोलकर बच्चे को स्तनपान करा सकें।
इसे भी पढ़ें:शर्ट ड्रेस में स्टाइलिश दिखने के लिए बॉलीवुड दीवाज के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर एक तर्क नेपोलियन से भी जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि नेपोलियन अपने दाएं हाथ को हमेशा शर्ट के अंदर रखता है। उसे दाएं हाथ को शर्ट के अंदर रखना पसंद था। नेपोलियन को देखकर कुछ महिलाएं भी शर्ट के अंदर हाथ डालकर घूमने लगी थीं। इस बात से नेपोलियन बहुत नाराज हुआ और आदेश दिया कि अब से महिलाओं की शर्ट में बटन दाएं की जगह बाईं तरफ होंगे।
एक अन्य तर्क के अनुसार, पहले महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में अंतर होता था। लेकिन फिर महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार दिए गए। जिसकी वजह से महिलाओं और पुरुषों के कपड़े भी एक जैसे होने लगे। इसलिए महिलाओं और पुरूषों के कपड़ों में अंतर बना रहे इसके लिए महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाए गए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।
Credit Image:i.pinimg.com,thegirlatfirstavenue.com,2.bp.blogspot.com,forwardcdn.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।