व्हाइट शर्ट कभी भी फैशन से आउट नहीं होती। मौका या मौसम कोई भी हो, इसे कभी भी बेहद आसानी से पहना जा सकता है। यह केजुअल वियर से लेकर आपको प्रोफेशनल लुक भी देती है। यह एक बेहद बेसिक शर्ट है, जिससे आप एथनिक से लेकर माडर्न लुक तक आसानी से क्रिएट कर सकती हैं। अमूमन महिलाएं व्हाइट शर्ट को केवल जींस के साथ ही टीमअप करती हैं। व्हाइट शर्ट जींस या शार्टस के साथ तो अच्छी लगती है ही, साथ ही इसके साथ और भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं। खासतौर से, गर्मी के सीजन में तो व्हाइट शर्ट न सिर्फ देखने में कूल लगती है, बल्कि यह बेहद आरामदायक भी होती है। अगर आप भी व्हाइट शर्ट की मदद से अपने स्टाइल को अपडेट करना चाहती हैं तो बॉलीवुड दीवाज के इन लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं-
फैशनिस्ता सोनम कपूर हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती है। हाल ही में अपने बर्थडे पर उन्होंने व्हाइट शर्ट कैरी की। खास बात यह रही कि सोनम ने व्हाइट शर्ट को जींस या शार्टस की जगह सिल्वर मैटेलिक स्कर्ट कैरी की थी। सोनम का बिना बटन वाली नॉटेड शर्ट का आउटफिट बेहद ही ग्लैमरस था। सोनम की शर्ट Jacquemus ब्रांड की थी, जबकि उन्होंने Emilia Wickstead ब्रांड की स्कर्ट पहनी थी।
अगर आप चालीस पार हैं तो भी व्हाइट शर्ट को केजुअल्स में करिश्मा की तरह कैरी कर सकती हैं। यह एक बेहद सिंपल स्टाइल है, लेकिन फिर भी हमेशा वर्क करता है। करिश्मा ने व्हाइट पोल्का डाॅट फुल स्लीव्स शर्ट को ब्लू जींस के साथ टीमअप किया है। यह लुक करिश्मा पर बेहद फब रहा है। आप भी इस लुक को एक बार जरूर ट्राई कीजिए। यकीन मानिए, आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट टी-शर्ट को क्लब करने के टिप्स
सोनाक्षी सिन्हा जो भी पहनती हैं, उसमें काफी अच्छी लगती हैं। अगर आप व्हाइट शर्ट को केजुअल्स में स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो आप सोनाक्षी सिन्हा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सोनाक्षी ने व्हाइट स्पेगेहटी के साथ व्हाइट शर्ट टीमअप की है। साथ में उन्होंने ब्लू जींस पहनी है। इस लुक में सोनाक्षी ने शर्ट के बटन ओपन ही रखे हैं। इससे उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है।
ओवरवेट लड़कियां हमेशा ही अपने स्टाइल और ड्रेसिंग को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। ऐेसे में आप वीरे दी वेडिंग फेम शिखा तलसानिया ने इंस्पिरेशन लेकर व्हाइट शर्ट को पार्टी या ऑफिस कहीं पर भी कैरी कर सकती हैं। शिखा ने वी कालर व्हाइट शर्ट को लॉन्ग ग्रे स्कर्ट के साथ कैरी किया है।
इसे जरूर पढ़ें: समर में स्ट्राइप्स की मदद से दिखें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह स्टाइलिश
यह लुक पार्टी या ऑफिस कहीं पर भी कैरी किया जा सकता है।
View this post on Instagram
मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण भी कई बार एयरपोर्ट लुक में व्हाइट कलर में नजर आ चुकी है। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में जाते समय भी उन्होंने व्हाइट शर्ट को चुना। जिसके साथ उन्होंने ब्लू जींस और ओवरसाइज्ड ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी। अपने लुक में थोड़े कलर एड करने के लिए दीपिका ने साथ में रेड stilettos और ब्लू टोट बैग कैरी किया था। अगर आप अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो दीपिका के इस लुक को एक बार ट्राई करके जरूर देखें।
अगर आप व्हाइट शर्ट को एक इंडियन वियर की तरह पहनना चाहती हैं तो रवीना टंडन का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। रवीना ने Ridhi Mehra का आउटफिट कैरी किया है। इस लुक में व्हाइट शर्ट को देसी लुक देने के लिए उसे रेड कलर की लॉन्ग स्कर्ट के साथ कैरी किया गया है। साथ ही इस इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के रेड एंड व्हाइट चेक्ड जैकेट भी पहनी हैं। रवीना का यह पूरा लुक काफी अच्छा लग रहा है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।