Why Wells Are Round In Shape: प्राचीन समय के रहन सहन की बात ही कुछ और होती थी। आधुनिकीकरण ने आज पुरानी कई सारी चीजों को रिप्लेस कर दिया है। इन्हीं में से एक है- पुराने जमाने में कुएं का होना। पहले के जमाने में कामों को करने के लिए काफी जटिल तरीके अपनाए जाते थे। पानी के लिए लोग कुएं का इस्तेमाल करते थे, जिसकी जगह आज नल, बोरिंग और ट्यूबवेल ने ले ली है। हालांकि, कई जगहों पर आज भी आपको कुएं देखने को मिल जाएंगे। आपने भी न जाने कितनी बार कुओं को देखा होगा। पर, क्या आपको पता है कि आखिर ये कुएं तिकोन या चौकोर क्यों नहीं होते हैं? क्या आपने कभी भी ये गौर किया है कि ये हमेशा गोलाकार ही क्यों होते हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे के राज को बताते हैं।
पानी की आपूर्ति के लिए कुओं का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। पहले इसके लिए लोग नदी जाते थे। बाद में बुजुर्गों ने अपनी बुद्धि से अपने घरों में ही कुआं खुदवा लिए। आपने अक्सर इसे गोल आकार में ही देखा होगा। हालांकि, इसके पीछे भी एक वैज्ञानिक कारण हैं। दरअसल, जब पानी किसी कुएं में भरा जाता है, तो वह दीवारों पर दबाव डालता है। ऐसे में, अगर कुआं चौकोर या त्रिकोण होता, तो यह दबाव कोनों पर केंद्रित करता, जिससे दीवारों में दरारें पड़ने और कुएं के ढहने की संभावना बढ़ जाती। जबकि गोल आकार में पानी का दबाव हर तरफ समान रूप से पड़ता है, जिसके कारण कुएं सदियों तक मजबूत और टिकाऊ बने रहते हैं।(क्यों होता है JCB का रंग पीला)
इसे भी पढ़ें- V शेप में ही क्यों उड़ते हैं पक्षी? जानें इसकी वजह
कुएं का आकार यूं तो चौकोर या त्रिकोण भी बनाया जा सकता था, लेकिन ऐसा करने से उसकी उम्र पर असर पड़ता है। दरअसल, कुएं की उम्र को लंबा रखने यानी उसे टिकाऊ बनाने के लिए उसका आकार गोल निर्धारित किया गया है। इससे दीवार पर पानी का प्रेशर समान रहता है और इसके टूटने का खतरा कम होता है।(आखिर 7 दिनों का ही क्यों होता है सप्ताह)
इसे भी पढ़ें- सुई में धागा डालने का आसान तरीका जानती हैं आप? यहां देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Pixabay
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।