एक-जगह से दूसरी जगह पर पहुंचने के लिए मनुष्य ने वाहन बनाए। आज ये वाहन हर आम आदमी के जीवन का अहम हिस्सा है। लगभग हर हाई और मिडिल क्लास घरों में चार पहिया वाहन बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं। ये गाड़ियां अलग-अलग रंगों की होती हैं, जो कि डिमांड के हिसाब से लॉन्च की जाती हैं। लेकिन क्या आपने इस बात पर गौर किया है कि टैक्सी हमेशा पीले रंग की क्यों होती है?
ज्यादातर मेट्रोपोलिटन सिटी में टैक्सी का कल्चर बेहद कॉमन है। इन जगहों पर टैक्सी का रंग पीला होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि टैक्सी का रंग पीला होने के पीछे क्या वजह है-
टैक्सी का येलो कलर होने के पीछे खास वजह है। इस रंग का चुनाव बेहद सोच-समझकर किया गया था। वैज्ञानिकों ने जब इस बात का सर्वे किया तब पाया कि पीला रंग लोगों को बेहद दूर से ही आकर्षित करता है। इसके अलावा यह एक ऐसा कलर कलर है, जो काफी दूर से नजर आता है। अगर सड़क पर हलकी रोशनी भी हो, तब भी पीला रंग रिफ्लेक्ट करता है। अगर आप एक्सपेरिमेंट करेंगे तो पाएंगे कि सभी रंगों में पीला रंग सबसे ज्यादा हाईलाइट होता है। इस कारण सड़क पर चल रही गाड़ियों में से टेक्सी के ऊपर लोगों की नजर सबसे पहले पड़ती है।
इसे भी पढ़ें-जानें भारतीय रेलवे से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में
पीले रंग की टैक्सी को कलर के पीछे लैटरल पैरिफेरल का अहम योगदान है। इस विजन के जरिए हम यह देख सकते हैं कि कौन सा रंग आंखों को ज्यादा आकर्षित करता है। लाल रंग की तुलना में पीले रंग का लैटरल पैरिफेरल विजन 1.24 गुना ज्यादा होता है। यही कारण है कि टेक्सी के साथ-साथ बच्चों के स्कूल(दुनिया के सबसे महंगे स्कूल) वाहनों का रंग भई पीला होता है।
इसे भी पढ़ें-यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानें
पहले जहां पीले रंग की टेक्सी हुआ करती थी। अब उनकी जगह अलग-अलग रंगों की कैब ने ले ली है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में आज भी टेक्सी का रंग पीला ही रखा होता है। जिनमें मुंबई और बंगाल की टेक्सी सर्विस शामिल हैं।
किसी दौर में काली-पीली टैक्सी मुंबई(मुंबई की फेमस जगहें) की पहचान हुआ करती थी। लेकिन साल 2013 में सरकार ने प्रदूषण के चलते बीस साल से पुराने वाहन को सड़क से हटाने का आदेश दिया गया। जिस कारण समय के साथ काली-पिली की संख्या कम होती गई।
तो य़े थी टैक्सी के पीले होने के पीछे की दिलचस्प वजह। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।