क्यों बार-बार आता है एक ही सपना, जानें इसके ज्योतिषीय कारण

एक ही तरह का सपना बार-बार देखना किसी खास सकेंत का इशारा करते हैं। 

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-27, 15:41 IST
why same dream comes repeatedly m

रात को सोते समय लगभग हर किसी को सपने आते हैं। कभी अच्छे सपने तो कभी बुरे सपने आते हैं। बहुत से लोग सुबह उठते ही रात का सपना भूल जाते हैं, वहीं कुछ लोगों को अपना सपना याद रहता है। सपना क्यों आता है इस रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं जान पाएं हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि सपने आने के कई कारण होते हैं। ये सपने शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत हैं। वहीं कई बार एक ही सपना बार-बार आता है। इस विषय में हमने जानी मानी एस्ट्रोलॉजर नंदिता पांडेय से बात की हैं। उन्होंने बताया है कि अगर आपको बार-बार एक ही सपना आता है, तो इसका कोई खास सकेंत हो सकता है। आइए जानते हैं बार-बार सपना आने का कारण और इसके सकेंत।

एक ही सपना बार-बार क्यों आता है?

dream benefits

एक सपना बार-बार आना किसी खास सकेंत का इशारा करता है। कई लोगों को कई हफ्तो तक एक ही तरह का सपना बार-बार आता है। वहीं कुछ लोगों को सालों से एक ही सपना बार-बार आता है। सपने में वह किसी व्यक्ति, जगह या चीज को बार-बार देखते हैं। ऐसे में इन सपनों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बल्कि उनका उपाय करना चाहिए।

पितृ देते हैं सकेंत

Astrologer Nandita Pandey herzindagi

बार-बार एक ही सपना आने का एक कारण पितृ भी होते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि सपने में पूर्वज को देखना अशुभ होता है। पितरों को गोड एंजल भी माना जाता है। वह सपने में आकर कई बार हमें संकेत देना चाहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वह हमें किसी बड़ी समस्या से बचाने के लिए सावधान करते हैं। पितृ सपने में कभी बात नहीं करते हैं वह केवल इशारों और हाव-भाव से मैसेज देते हैं। हमें जरुरत है केवल उनके इशारों को समझने की। उदाहरण के लिए अगर आपके पितृ मिठाई बांटते या खाते हुए नजर आते हैं, तो इसका अर्थ है जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। वहीं अगर आपके पिृत भूखे और आपसे खाना मांग रहे हैं, तो यह शुभ संकेत नहीं है आने वाले समय में कोई घटना घट सकती है।(सपने में गणपति देखने का मतलब)

उपायः गाय को रोजाना दो रोटी खिलाएं इसके अलावा अमावस्या के दिन भोग लगाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ेंःक्यों आते हैं सपने और क्या होता है इन सपनों का मतलब

बार-बार पानी का सपना देखना

water in a dream

एक ही सपना कई बार देखना भविष्य में होने वाली घटना का संकेत करता है। जैसा हमने आपको बताया है कि सपने देखने का कुछ न कुछ मतलब होता है। एक्सपर्ट के अनुसार बार-बार पानी का सपना देखने का अर्थ है कि आपका चंद्रमा वीक है। आप काफी इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। इसके अलावा अगर आप सपने में बारिश या फिर बाड़ देखते हैं तो यह अशुभ होता है। वहीं बहती हुई नदी देखना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सपने में गंदा पानी देखने का अर्थ आर्थिक नुकसान भी होता है वहीं साफ पानी देखना धन का लाभ होता है।(ज्यादा सोने के नुकसान)

उपायः शिवलिंग पर जल और चावल चढ़ाएं, इससे आपको बार-बार एक जैसा सपना आना बंद हो जाएगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन को शांति भी मिलती है।

इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने? ऐसे पाएं छुटकारा

सपने में सांप का आना

अगर आप अपने सपने में ज्यादातर सांप को देखते हैं, तो इसका कारण काल सर्प दोष भी हो सकता है। काल सर्प दोष की वजह से भी बुरे सपने आते हैं। इस तरह के सपनों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। (काल सर्प दोष)

उपायः शिव जी की पूजा करें साथ ही महामृत्युंजय का जाप कराएं।


अधिक तनाव लेने के वजह से भी बार-बार एक ही जैसा सपना आता है। ऐसे में आप पॉजिटिव रहें अच्छा सोचें और अपने तनाव को दूर करें। इसके लिए आप रोजाना मेडिटेशन भी कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP