प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद बिन ब्याहे सलमान खान क्यों बन रहे हैं उनके ताऊ, जानिए

निक जोनस से शादी के बाद एक कामयाब बिजनेस वुमन बनने की दिशा में प्रियंका चोपड़ा लगातार काम कर रही हैं। इस दौरान सलमान खान क्यों बन रहे हैं उनके ताऊ और कितना मायने रखती है उनका कमेंट, जानिए।

priyanka chopra launched bumple app salman khan comment main

प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे फेमस बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में शुमार होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' की कामयाबी के साथ बॉलीवुड में अपना टैलेंट साबित किया था। इसके बाद 'ऐतराज', 'दोस्ताना', 'फैशन', 'सात खून माफ', 'बर्फी', 'मैरीकोम', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल निभाकर दर्शकों को ना सिर्फ एंटरटेन किया, बल्कि अपनी प्रभावशाली भूमिकाओं से एक कॉन्फिडेंट और बोल्ड महिला की तस्वीर भी पेश की। बॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद प्रियंका ने पिछले कुछ सालों में हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी किए और इनमें भी प्रियंका के काम को सराहा गया।

priyanka chopra singer actor business women

क्वाटिंको में 'एलेक्स पेरिश', 'बेवॉच' में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा लगातार अपना दायरा हो रही है। हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने अपना डेटिंग ऐप Bumble लॉन्च किया था, जो महिलाओं को अपनी तरफ से डेटिंग के लिए पहल करने की प्रिविलेज देता है। सलमान खान, जो अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं, उनसे जब प्रियंका चोपड़ा के इस ऐप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'प्रियंका चोपड़ा को इसकी क्या जरूरत है। सलमान खान ने यूं तो यह बात मजाकिया लहजे में कही, लेकिन उन्हें प्रियंका चोपड़ा के ताऊ या मौसा जी बनने की क्या जरूरत है।

कामयाब बिजनेस वुमन बनने की तरफ बढ़ते कदम

priyanka chopra bollywood actress

प्रियंका चोपड़ा हमेशा कुछ नये प्रयोग करने के लिए जानी जाती रही हैं। फिल्मों में अपना टैलेंट साबित करने के बाद प्रियंका चोपड़ा एक पावरफुल बिजनेस वुमन बनने की तरफ कदम बढ़ा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का डेटिंग ऐप Bumble सामान्य डेटिंग ऐप्स की तरह नहीं है, इसमें महिलाएं अपनी तरफ से पहल करते हुए यह फैसला ले सकती हैं कि उन्हें किसी पुरुष से डेटिंग करनी है या नहीं, फेसबुक या अन्य डेटिंग ऐप्स में पुरुषों की तरफ से महिलाओं को डेटिंग के लिए अक्सर प्रपोजल्स मिलते रहते हैं। इस कारण महिलाओं काफी असहज महसूस करती हैं। महिलाओं के लिए प्राइवेसी जितनी जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण यह भी है कि कोई अनचाहा व्यक्ति उन्हें परेशान ना करे या उनके डेटिंग पर जाने के लिए ना पूछे। इस तरह का फीचर Bumble में है और यह एक तरह से महिलाओं को सशक्त बनाता है, रिलेशनशिप में उन्हें महत्वपूर्ण फैसले लेने की आजादी देता है।

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लगाने और नाम बदलने के लिए हुईं ट्रोल, मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

नए यू-ट्यूब शो#JustOneThing के जरिए महिलाओं को करेंगी इंस्पायर

प्रियंका चोपड़ा यू-ट्यूब पर अपना नया शो #JustOneThing लॉन्च करने जा रही हैं। यह शो इस लिहाज से खास है कि यह महिलाओं को सोचने का नया नजरिया देगा और ऐसी महिलाओं से रूबरू कराएगा, जिनके भीतर कुछ नया करने का सपना है। अलग-अलग बैकग्राउंड्स से आने वाली कई इंस्पायरिंग लेडीज से प्रियंका इस शो में बात करेंगी और उनके जरिए महिलाओं को संदेश देने का प्रयास करेंगी कि जिदंगी संभावनाओं का ही दूसरा नाम है। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर पोस्ट किया था। इस छोटे से वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पॉपुलर डिजाइनर Diane von Furstenberg, अमेरिकी रैपर और एक्ट्रेस Awkwafina और अमेरिकी जिमनास्ट Simone Biles के साथ महिला सशक्तीकरण और दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा करती हुई नजर आई थीं।

पति निक जोनस के साथ Suckers में नजर आईं थीं प्रियंका चोपड़ा

कुछ वक्त पहले निक जोनस ने अपने दोनों भाइयों के साथ एक नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया था। Jonas Brothers के इस सॉन्ग में प्रियंका चोपड़ा भी खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं। इस गाने में प्रियंका का काफी स्टाइलिश अवतार काफी अट्रैक्टिव लगता है। इस गाने में प्रियंका-निक की जोड़ी के साथ डेनियल और 'गेम्स ऑफ थ्रॉन' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी नजर आती हैं। दिलचस्प बात ये है कि Sucker गाना रिलीज होने के बाद कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

कंट्रोवर्शियल महिला मां शीला के किरदार में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने 'The Ellen Show' में हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि वह जल्द ही मां आनंद शीला की भूमिका में नजर आएंगी। यह फ‍िल्‍म ऑस्‍कर पुरस्‍कार विजेता निर्देशक Barry Levinson बना रहे हैं। भगवान रजनीश के साथ काफी क्लोजली काम करने वाली मां आनंद शीला, जो ओशो के कम्यून का विस्तार करने, उनके संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण रहीं, के साथ ढेर सारी कंट्रोवर्सीज जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार बेहद महत्वाकांक्षी मां आनंद शीला जब ओशो के आश्रम में थीं, तो उन्होंने खुद को शक्तिशाली बनाने और ओशो के विश्वासपात्रों को किनारे लगाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। जाहिर है मां आनंद शीला के किरदार में जब प्रियंका चोपड़ा नजर आएं तो वह यकीकन काफी ज्यादा इंट्रस्टिंग होगा।

Recommended Video

Embed Code:

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP