Basant Panchami 2024: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है। पंचांग के अनुसार, यह प्रतिवर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी, दिन बुधवार को है। इस खास दिन के अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। साथ ही, हर्ष और उल्लास के इस खास दिन पर लोग पतंग भी उड़ाते हैं। कई जगहों पर तो पतंगबाजी महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है आखिर बसंत पंचमी के दिन पतंग क्यों उड़ाई जाती है? चलिए हम आपको बताते हैं।
बसंत पंचमी के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। बच्चों के अलावा पतंग प्रेमी भी इस दिन पूरे जोश और उत्साह के साथ पतंग उड़ाते नजर आते हैं। दरअसल, बसंत ऋतु के आगमन के साथ फसलों पर भी हरे-पीले फूल खिल जाते हैं। इसी खुशी को लोग पतंग उड़ाकर जाहिर करते हैं। आसान शब्दों में कहे तो पतंगबाजी बसंत ऋतु की शुरुआत की खुशी को मनाने का एक तरीका है।
बसंत पंचमी का त्योहार लगभग राज्य में अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। इस खास दिन पर लोग पीले वस्त्र पहन कर मां सरस्वती की विधि अनुसार पूजा करते हैं। स्कूल और कॉलेज जैसे शैक्षणिक स्थानों पर भी इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बसंत ऋतु की शुरुआत और नई फसलों के आगमन को सभी धूम धाम से मनाते हैं।(बसंत पंचमी आउटफिट्स)
इसे भी पढ़ें- Basant Panchami पर इन चीजों से सजाएं घर, यहां से लें होम डेकोरेशन आइडिया
सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। क्योंकि, इसी दिन से नए मौसम और नई फसल की शुरुआत हो जाती है। इस समय में सरसों के फूल और गेंदे के फूल की प्रचुरता होती है। इसलिए लोग वसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनकर त्योहार को धूम धाम से मनाते हैं। मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए, लोग बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। कई जगहों पर विद्या आरंभ के लिए भी यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- बसंत पंचमी में बनाएं ये पीले भोग, मां सरस्वती भी हो जाएंगी प्रसन्न
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Istock, Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।