herzindagi
What is the famous in jaipur

जानें क्यों कहा जाता है जयपुर को Pink City?

जयपुर को पिंक सिटी क्यों कहा जाता है क्या आप जानते हैं, चलिए जानें इसके पीछे का कारण।  
Editorial
Updated:- 2022-11-24, 13:19 IST

हम सभी जयपुर को गुलाबी नगरी कहते हैं। बता दे कि जयपुर इतनी खूबसूरत जगह है कि लोग यहां देश विदेश से घूमने आते हैं। यहां घूमने की कई सारी जगहें है जहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकती हैं। कई लोग यह बात सोचते हैं कि जयपुर को आखिर पिंक सिटी क्यों कहा जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

बता दे कि जयपुर की स्थापना के करीब 100 साल के बाद जयपुर का नाम पिंक सिटी रखा गया था। उससे पहले हम जयपुर को पिंक सिटी नहीं जयपुर ही कहते थे। आज से 100 साल से पहले जयपुर का रंग गुलाबी नहीं बल्कि पीला और सफेद हुआ करता था। बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट जयपुर आने वाले थे। उनकी स्वागत करने के लिए जयपुर के महाराजा सवाई रामसिंह ने हर तरीके की तैयारियां की थी। उसी दौरान उनके मन में यह ख्याल आया कि वह क्यों ना जयपुर को पूरे एक रंग में ही कलर करवा दे।

why jaipur is called pink city

जयपुर के महाराजा सवाई रामसिंह ने करवाया था जयपुर को पिंक

इसके बाद कुछ समय बात चीत करने के बाद इस बात का फैसला किया गया कि क्यों ना जयपुर को पिंक रंग से कलर करवा दिया जाएं। इसके बाद ही पूरे जयपुर को पिंक कलर से रंगा गया। इसके बाद से ही इस शहर को पिंक सिटी कहा जाने लगा। बता दे कि तब से आज तक लोग जयपुर को पिंक सिटी ही कहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:इन जगहों पर घूमे बिना जयपुर का ट्रिप नहीं होगा पूरा

जयपुर में सभी कुछ पिंक देखने को मिलेगा

पिंक सिटी में घूमने के लिए कई सारी जगहें है। यहां पर आपको सभी कुछ पिंक कलर का देखने को मिलता है। ऐसे में यह शहर रात में देखने में और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। बता दे कि पिंक सिटी काफी खूबसूरत सिटी है। यहां देश के लोग ही नहीं बल्कि यहां विदेश के लोग भी घूमने आते हैं। यहां पर कलचर भी काफी खास है। ऐसे में जयपुर आकर आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है।

इसे जरूर पढ़ें:100 साल पहले कैसा दिखता था जयपुर, देखें इन तस्‍वीरों में

देश ही नहीं विदेश के लोग भी आते हैं यहां घूमने

जयपुर द पिंक सिटी अगर आप जाते हैं तो आपको यहां स्थित शानदार किले, महलों राजसी इमारतों जरुर देखना चाहि। इन चीजों को देखने विदेश के लोग भी आते हैं। जयगढ़ किला जैसे कई चीजे हैं जिसे आप अपने बच्चो और परिवार के साथ देखने जा सकते हैं। ये काफी खूबसूरत शहर है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।