Money Plant के पत्ते झड़ने लगे हैं? जानें कारण और इसके उपाय

Money Plant Leaves Drooping: मनी प्लांट के पौधे को झड़ने से रोकने के लिए आपको सबसे पहले पौधे की समस्या को जानना जरूरी है। 

 
why money plant dropping leaves

मनी प्लांट के पौधे के पत्ते अगर झड़ रहे हैं, तो कई लोग पत्तों का झड़ना आम बात समझते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें लगता है कि मौसम में परिवर्तन की वजह से पत्ते झड़ रहे हैं। लेकिन अगर बिना किसी वजह के पौधे के पत्ते अचानक से तेजी से झड़ने लगे हैं, तो इस पर आपको ध्यान देना होगा।

अगर आपने समय रहते इसका ख्याल नहीं रखा, तो फिर आप पौधों सुखने से बचा नहीं पाएंगे। क्योंकि पौधे से पत्ते पूरी तरह से झड़ जाएंगे और पौधा सुख कर मुरझा जाएगा। ऐसे पौधों को फिर से हरा-भरा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम घर में लगे मनी प्लांट के पौधे के पत्तों के झड़ने का कारण और उपाय बताएंगे।

पत्तों के रंग से पता लगाएं झड़ने का कारण

money plant

सूरज की रोशनी की सही मात्रा केवल मनी प्लांट ही नहीं बल्कि सभी पौधों को बढ़ने में मदद करती है। लेकिन अगर प्रकाश की मात्रा बहुत अधिक या बहुत कम है, तो इससे पौधों को नुकसान होता है। इसकी वजह से सबसे पहले आपको पौधे की पत्तियों को नुकसान होगा। पहले आपको पौधे के पत्ते भूरे होते नजर आएंगे, फिर धीरे-धीरे यह झड़ने लगेंगे।

  • मनी प्लांट पर अगर सीधी धूप पड़ रही है, तो यह पत्तियों को जला सकती है। जिससे आपको पत्तों का रंग भूरा या नजर आने लगेगा।
  • आपको गिरते हुए पत्तों में नजर आएगा कि पत्तों के किनारे पीले या भूरे रंग के हैं।

कम प्रकाश की वजह से

money plant careबहुत कम रोशनी के कारण भी पत्ते गिर सकते हैं। इसमें आपको पत्तों का रंग पीला नजर आएगा। झड़े हुए पत्तों को देखकर आप समझ सकते हैं कि पौधे को धूप नहीं मिल पा रही है।

इसे भी पढ़ें- इस एक पीली चीज से पतझड़ के बाद हरा-भरा हो जाएगा करी पत्ते का पौधा

कीट

how to grow money plant

मनी प्लांट के पत्तों के पीले होने का कारण कीट हो सकता है। इन पौधों में कीटों का होना आम बात है, क्योंकि ये पौधे लंबे और चारों तरफ से फैलने वाले होते हैं। आप इन्हें जिस दिशा में मोड़ना चाहते हैं, उस दिशा में इसे बदल सकते हैं।

  • अगर पौधे के पत्ते झड़ रहे हैं, तो आप पौधे की पत्तियों के ऊपरी और निचले हिस्से की जांच करें। इसमें आपको पत्तों पर छोटे-छोटे और भूरे धब्बे नजर आएंगे।
  • इसके अलावा आपको पौधे के पत्तों में चिपचिपाहट या अजीब से सफेद जाली जैसी परत नजर आएगी।
  • इसकी वजह से भी पत्ते झड़ सकते हैं। इसके लिए आप कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी

जिस तरह शरीर को पानी की आवश्यकता होती है, उसी तरह पौधे भी पानी से हरे-भरे रहते हैं। लेकिन पानी की अधिक मात्रा भी पत्तों के झड़ने का कारण बन सकती है। इसलिए मनी प्लांट के पौधे को उगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

इसके लिए आपको पानी की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

  • अगर मनी प्लांट के पौधे को अधिक धूप लगती है, तो अधिक पानी की जरूरत होगी। क्योंकि सूरज की रोशनी की वजह से पौधा सूख सकता है।
  • अगर मनी प्लांट का पौधे को धूप अच्छी मात्रा में नहीं मिलती है, तो इसमें अधिक पानी न डालें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP