herzindagi
meaning of different colours of indian passport in hindi

जानिए क्यों अलग-अलग रंग के होते हैं भारतीय पासपोर्ट

आपने कई तरह के भारतीय पासपोर्ट देखें होंगे लेकिन आखिर इसका क्या मतलब होता है और इनके रंग अलग-अलग क्यों होते हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-06, 15:35 IST

भारतीय पासपोर्ट के बिना आप किसी दूसरे देश में नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा यह एक आईडी प्रूफ के लिए भी यूज किया जाता है। भारतीय पासपोर्ट तीन तरह का होता है और ये अलग-अलग रंग के होते हैं लेकिन भारतीय पासपोर्ट के अलग-अलग रंग का क्या मतलब है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

क्यों होता है मैरून रंग का भारतीय पासपोर्ट?

different colours of indian passport

आपको बता दें कि इंडियन डिप्लोमैट्स और गर्वनमेंट के ऑफिशियल्स यानी आईएएस रैंक और आईपीएस रैंक के लोग यह पासपोर्ट यूज करते हैं और यह हाई क्वालिटी पासपोर्ट माना जाता है। इसके लिए अलग से एप्लीकेशन को भरना होता है और साथ ही यात्रा के समय पर कई सारी सुविधाएं मैरून रंग वाले भारतीय पासपोर्ट वालों को मिलती हैं।

इसके अलावा इमिग्रेशन भी आसानी से हो जाता है। मैरून रंग का भारतीय पासपोर्ट साधारण पासपोर्ट से अलग होता है और भारत के अधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि को ही यह पासपोर्ट मिलता है। (जानिए कैसे ऑनलाइन ही कर सकते हैं पासपोर्ट रिन्यू) इसके अलावा अगर कोई विदेश में मैरून रंग के भारतीय पासपोर्ट वाले पर कोई केस दर्ज करना चाहता है तो वह भी आसानी से नहीं किया जा सकता है।

सफेद रंग के भारतीय पासपोर्ट का क्या मतलब होता है?

आपको बता दें कि अगर कोई गवर्नमेंट ऑफिशियल को रिप्रेजेंट करने वाला व्यक्ति है और वह किसी ऑफिशियल और सरकारी काम के लिए विदेश जाता है तो वह सफेद पासपोर्ट को यूज करता है और इससे उस व्यक्ति को एक ऑफिशियल आइडेंटिटी भी मिल जाती है। इसके अलावा सफेद पासपोर्ट वालों को कुछ सुविधाएं भी मिलता हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-अगर खो गया है आपका पासपोर्ट तो तुरंत करें ये काम

क्यों होता है नीले रंग का भारतीय पासपोर्ट?

यह पासपोर्ट आम नागरिकों के लिए होता है और यह भारत के लोगों को रिप्रजेंट करता है। इसे रेगुलर पासपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है और इससे यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि जिस व्यक्ति के पास यह पासपोर्ट है वह कोई इंडियन डिप्लोमैट्स या फिर गवर्नमेंट का ऑफिशियल नहीं है।

इस पासपोर्ट पर व्यक्ति की जानकारी होती हैं जो उनकी पहचान को भी दर्शाता है।(बिना किसी ऐड्रेस प्रूफ के ऐसे बदलें आधार कार्ड में अपना पता ) आप इस पासपोर्ट के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सारी जानकारियों को ऑनलाइन वेबसाइट पर भरना होता है और इसके साथ -साथ एनेक्जर को भी सही से भरना होता है।

इसे भी पढ़ें-अगर जल्दी बनवाना है पासपोर्ट तो ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

इसके बाद जानकारी के वेरिफिकेशन के लिए फर्स्ट क्लास गजेटेड ऑफिसर सारी डिटेल्स की जांच करता है और लगभग 25 दिनों के बाद यह पासपोर्ट आवेदन करने वाले व्यक्ति के घर पर दे दिया जाता है।

तो यह थी भारतीय पासपोर्ट से जुड़ी हुई जानकारी। अगर ऐसा होता है तो सबसे पहले हम आपको अपडेट करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।