विश्व में ऐसी कई आदिवासी जनजातियां हैं। जिनकी परपंरा बेहद अलग होती है। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। आज के समय में जहां लोगों ने अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को भूल मॉडर्न लाइफस्टाइल को अपना लिया है। लेकिन आज भी ऐसी कई जनजाति हैं जो अपनी पंरपराओं को लेकर चलते हैं। आज हम इस लेख में आपको ऐसी जनजाति के बारे में बताएंगे जहां महिलाएं जीवन में केवल एक बार नहाती है। जी हां आप भी हैरान हो गए ना। आइए जानते हैं हिंबा जनजाति के बारे में कुछ ऐसी मान्यताओं के बारे में जो आपको हैरान कर देंगी।
हिंबा जनजाति के लोग अफ्रीका के रेगिस्तान में रहते हैं। वह अपने आपको बाहरी दुनिया से एकदम अलग रखते हैं। इस जनजाति के लोग जीवनयापन के लिए गाय, भेड़ और बकरी पालते हैं। शादी और किसी बड़े समारोह में यह लोग मीट खाना पसंद करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि इस जनजाती की महिलाएं जीवन में केवल एक बार ही नहाती है। यह सुनकर आप जरूर हैरान हो गएं होंगे। हिंबा जनजाती में महिलाएं केवल एक बार ही नहाती हैं वो भी अपनी शादी के दिन। इसके अलावा महिलाओं को कपड़े भी नहीं धो सकती हैं। आपके दिमाग भी सवाल आ रहा है को भला जीवन भर बिना नहाएं ये लोग फ्रेश कैसे रहते होंगे। गर्मियों के मौसम में एक दिन भी न नहाओं तो शरीर से बदबू आने लगती हैं।
आपको बता दें कि इस जनजाती की महिलाएं खुद को साफ रखने के लिए जड़ी-बूटियों का उपयोग करती हैं। दरअसल महिलाएं पानी में जड़ी बूटियों को उबालकर इसके भाप के द्वारा खुद को साफ करती हैं। इस वजह से उनके शरीर से बदबू नहीं आती है।(भारत के आदिवासी डिशेज)
इस जनजाति की महिलाएं शरीर को सनर्बन से बचाने के लिए खास तरह का लोशन लगाती हैं। यह लोशन लोहे जैसा खनिज तत्व और जानवरों की चर्बी के साथ बनाया जाता है। इसके अलावा इस लोशन में हेमाटाइट का उपयोग किया जाता है। हेमाटाइट की धूल की वजह से उनकी स्किन का रंग लाल हो जाता है। यह लोशन उन्हें न केवल तेज धूप बल्कि कीड़ों से भी बचाता है। ( भारत की जनजाति)
इसे जरूर पढ़ेंःजानें भारत के अलग-अलग जनजातियों में लिव-इन रिलेशनशिप की अजीबो-गरीब परंपरा
इस जनजाति की महिलाओं का हेयरस्टाइल काफी अलग होता है। वहीं पुरुष केवल सिर पर एक चोटी बनाकर रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःराजस्थान की गरासिया जनजाति है कुछ खास ,जहां लिव-इन रिलेशन में रहते हैं लोग और बच्चे होने पर करते हैं शादी
इस जनजाति की महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक मेहनत करती हैं। घर के लिए पानी लाना गायों का दूध निकलना और गाय के लिए चारा लाने का काम करती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।