'प्रपोज डे' हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे का पूरा वीक ही कपल के लिए काफी खास होता है। ऐसे में इस महीने में लोग अपने चाहने वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करते हैं। क्या आप जानती हैं कि प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रपोज डे की कहानी के बारें में बताने वाले हैं। आप भी जान लें।
प्रपोज डे क्यों मनाते है
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को मनाया जाता है। वहीं दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। कपल्स के लिए 'प्रपोज डे' काफी खास होता है। इस दिन वह खुलकर एक-दूसरे के साथ प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए काफी खास है। इस दिन आप जिसे पसंद करती हैं उसे प्रपोज भी कर सकती हैं। ऐसे में यह और भी खास हो जाता है।
प्यार का इजहार कैसे करें
अगर आप भी किसी को काफी सालों से पसंद करती हैं या फिर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहती हैं तो आपको इससे अच्छा कोई भी दिन नहीं मिलने वाला है। प्रपोज डे के दिन आप अपनी दिल की बात आसानी से बता सकती है। यह दिन प्यार करने वालों का दिन होता है। ऐसे में आप इस दिन का खास फायदा उठा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Promise Day Quotes for Love in Hindi: इन स्पेशल मैसेजेस के जरिए पार्टनर को कहें हैप्पी प्रॉमिस डे
लाल रंग का गुलाब होता है खास
प्रपोज डे के दिन आप जिससे भी प्यार करती है उसे लाल रंग के गुलाब के साथ घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना होता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार किसी को प्रपोज करने का सोच रही है तो आपको एक गुलदस्ता खरीदना चाहिए और अपनी प्रमिका के सामने जाकर अपनी दिल की बात कहकर उसे प्रपोज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-वैलेंटाइन के मौके पर वेस्ट चीजों से इस तरह खूबसूरत बना सकती हैं अपना घर
ग्रीटिंग कार्ड के साथ करें प्रपोज
कई लोग ग्रीटिंग कार्ड के साथ भी प्रपोज डे को सेलिबेट करते है। यही नहीं प्रपोज डे के दिन कुछ लोग अपने साथी को गाना गाकर और शायरी सुनाकर प्रपोज करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपकी पार्टनर आपसे इंप्रेस हो जाएंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Pic Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों