herzindagi
why choti diwali aka narak chaturdashi

Diwali 2022: छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहा जाता है?

क्या आपको पता है कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-08, 17:00 IST

Diwali 2022: दिवाली की धूम कुछ दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। इस पर्व को भारत में 2 नामों से जाना जाता है। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में ही बताने वाले हैं।

छोटी दिवाली को क्यों कहा जाता है नरक चतुर्दशी

नरक चतुर्दशी मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं सुनाई जाती हैं। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था।साथ ही नरकासुर का वध करने बाद श्री कृष्ण ने 16 हजार बंधी महिलाओं को मुक्त कराने का भी काम किया था।

कहा जाता है कि यह महिलाएं नरकासुर के बंदी गृह में बहुत दिनों तक बंद रही थी। यही कारण है कि छोटी दिवाली के दिन को हम नरक चतुर्थी के रूप में भीमनाते हैं।

reason why choti diwlai knoiwn as narak chaturdashi

इसे भी पढ़ेंःDiwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

इसी दिन क्यों जलाते हैं दीपक

छोटी दिवाली के दिन भी हम अपने घर में दीपक जलाते हैं। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कारण है। माना जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति अपने घर मेंयमराज के नाम का दीपक जलाता उसके जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। परेशानियों से मुक्त होने के साथ-साथ दीपक जलाने से मौत का डर भी बिल्कुल खत्म हो जाता है।

दीपक जलाने के पीछे का एक और कारण

यमराज के लिए दीपक जलाने के साथ-साथ छोटी दिवाली के दिन इसलिए भी दीपक जलाए जाते हैं क्योंकि अगले दिन दिवाली होती है। हम भी आमतौर पर इसी वजहसे अपने घर में दीपक जलाते हैं। (दिवाली की रात में लगाया जाता है दीपक)

इस दिन करें सूर्यादय से पहले स्नान

इस दिन सूर्यादय से पहले स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी इस दिन सुबह जल्दी उठकर सन्नान करें। साथ ही शाम के वक्त पूजा करके दरवाजेके आगे दीपक जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ेंःDiwali 2022: जानिए क्यों भारत के इन राज्यों में अलग तरह से मनाई जाती है दिवाली?

उम्मीद है आपको अब समझ आ गया होगा कि छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहा जाता है। अगर आप इस विषय से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi, Jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।