herzindagi
What is the story behind the Mona Lisa

जानिए कौन थी मशहूर मोना लिसा? जिसकी एक पेंटिंग की कीमत जान रह जाएंगे दंग

मोना लिसा का मतलब माई लेडी होता है। जिसे लोग केवल पेंटिंग समझते हैं यह केवल पेंटिंग नहीं बल्कि रहस्य है। आज हम आपको इसी रहस्य के बारे में बताने वाले है।   
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 12:50 IST

मोना लिसा की पेंटिंग को दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग कहा जाता है। इस पेंटिंग से जुड़ी कई रहस्य आज भी लोगों को नहीं पता है। इस पेंटिंग के बारे में सबसे ज्यादा पढ़ा और रिसर्च किया जाता है। मोना लिसा इस पेंटिंग में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि आज भी लोग नहीं जानते हैं कि आखिर असल में मोना लिसा कौन थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोना लिसा से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें बताने वाले हैं। 

कौन थी मोना लिसा

इतिहासकार की माने तो मोना लिसा फ्रांसीसी व्यापारी फ्रांसिस्को दी बरटोलमियो डेल गियोकोंडो की पत्नी लीजा डेल गियोकोंडो थीं। वहीं कुछ इतिहासकारों का मानना है कि मोना लिसा लियोनार्डो दा विंची की मां कैटरीना थीं। विंची ने ही अपनी पेंटिंग में अपनी मां को पोर्ट्रे किया है। 

मोना लिसा की पेंटिंग बनाने में कितना समय लगा

बता दें कि कहा जाता है इस पेंटिंग को 500 साल पहले मशहूर पेंटर लिओनार्दो डा विन्ची ने 1503 में बनाया था। हालांकि इस पेंटिंग को बनाने में करीब 14 साल का समय लग गया था। कहा जाता है कि इस पेंटिंग के होठ बनाने में करीब 12 साल का समय लगा था। 

मोना लिसा की मुस्कान है खास

monalisa paintings

बता दें कि आज भी लोग मोना लिसा के मुस्कान के पीछे पागल है। आज भी लोग म्यूजियम में इस पेंटिंग के सामने लोग लव लेटर छोड़कर जाते हैं। यह पेंटिंग 30 बाई 21 इंच की है और इसका भार 8 किलोग्राम है। इस पेंटिंग को बेहद खास तरीके से बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों मोनालिसा की पेंटिंग में नहीं हैं आइब्रो?

मोना लिसा के पेंटिंग की कीमत

इस पेंटिंग की लोकप्रियता तब बढ़ी जब यह पेंटिंग रिस लुब म्यूजियम पेरिस से चोरी हो गई। काफी पता करने के बाद पता चला कि इस पेंटिंग को म्यूजियम के ही एक कर्मचारी वर्कर विन्सेन्जो पेरुगिया ने चुरा लिया था। खास बात यह है कि पेंटिंग बनाने वाले ने मोना लिसा के बारे में कुछ भी नहीं लिखा। इस पेंटिंग की दाम की बात करें तो कुछ आर्ट कलेक्टर ने इसकी कीमत 900 मिलियन डॉलर तक आंकी है। 

इसे भी पढ़ें- भारत की इन प्रसिद्ध पेंटिंग्स के बारे में कितना जानते हैं आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।