herzindagi
image

कौन हैं Seema Singh? जिनकी बेटी की संगीत सेरेमनी में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, कुछ महीने पहले खरीदा था लगभग शाहरुख खान के 'मन्नत' जितना महंगा पेंट हाउस

सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह के संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बीती रात मुंबई में हुए इस सेलिब्रेशन में शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन और शाहिद कपूर समेत कई बी-टाउन सेलेब्स ने शिरकर की। चलिए, आपको बताते हैं सीमा सिंह कौन हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-17, 13:45 IST

Who Is Seema Singh: कल रात मुंबई में सीमा सिंह के बेटी मेघना सिंह का संगीत समारोह हुआ। इस जश्न में बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। सितारों से सजी इस शाम में शाहिद कपूर, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। इस पार्टी की तस्वीरें और इससे जुड़े खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यह सवाल भी लोगों के मन में उठ रहा है कि आखिर सीमा सिंह कौन हैं, जिनकी बेटी के संगीत में पूरा बॉलीवुड ही उमड़ पड़ा। चलिए, आपको बताते हैं डिटेल्स।

सीमा सिंह कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Multiverse Talent Agency India (@multiversetalentagency)


सीमा सिंह भारत के दवा उद्योग में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह अल्केम लैबोरेट्रीज नाम की एक कंपनी की प्रमोटर हैं। पिछले साल सितंबर तक इस कंपनी में उनकी लगभग 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही थी। वह बिहार के जहानाबाद से ताल्लुक रखती हैं और रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं। मुंबई में वह काफी हाई प्रोफाइल सोशल सर्कल से ताल्लुक रखती हैं और कई चैरिटी और सोशल वर्क्स से भी जुड़ी हुई हैं। सीमा खुद फिल्मी दुनिया से नहीं हैं। लेकिन, फिल्मी हस्तियों से उनके काफी मजबूत रिश्ते हैं। वह एक एनजीओ भी चलती हैं और जिन बच्चों के पास बेसिक सुविधाएं नहीं हैं, उनके लिए काफी काम करती हैं। सीमा की बेटी मेघना एक डॉक्टर हैं, जिनके संगीत समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

सीमा सिंह की बेटी के संगीत में शामिल हुए ये सेलेब्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by shiva chiliveri (@chiliverishiva)

सीमा सिंह की बेटी मेघना और शांतनु की संगीत सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर और करण जौहर समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- जान्हवी कपूर को पर्पल लैम्बॉर्गिनी कार गिफ्ट करने वाली अनन्या बिड़ला कौन हैं? 30 साल की उम्र में हैं अरबों की मालकिन, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

कुछ महीनों पहले खरीदा था करोड़ों का पेंटहाउस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Seema Singh (@sseemasinghh)

सीमा सिंह कुछ महीनों पहले चर्चा में आई थीं। उन्होंने करोड़ों का पेंटहाउस खरीदा था। इस पेंटहाउस की कीमत लगभग 185 करोड़ रुपये बताई जा रही थी, जो शाहरुख खान के मन्नत की कीमत से कुछ की कम है। ऐसे में उन्होंने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मुंबई के वर्ली इलाके में लोढ़ा सी-फेस प्रोजेक्ट के ए-विंग के 30वें माले पर बना यह शानदार पेंट हाउस, लग्जरी सुविधाओं से भरपूर है। मुंबई के पॉश इलाके में उनका आलीशान पेंटहाउस काफी सुर्खियों में आया था।

 

 

यह भी पढ़ें- IIFA Award 2025: करीना कपूर से लेकर कृति सेनन तक...अवॉर्ड फंक्शन में छाया इन एक्ट्रेसेस के फैशन का जादू, लुक्स पर डालें नजर

 

सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह के संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे शेयर और लाइक जरूर करें। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्‍स में लिखकर बताएं। इस तरह के और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Seema Singh

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।