जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी का यह दूसरा हफ्ता है और इसी के साथ शो में मौजूद कंटेस्टेंट के बीच गर्मागर्मी का माहौल शुरू हो चुका है। शो में कई सदस्यों की आपसी लड़ाई दर्शकों को बांधे रखे हुए है। बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट में से एक रिद्धिमा पंडित भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रिद्धिमा पंडित टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं और बिग बॉस ओटीटी में अपने अंदाज को लेकर लोगों का दिल जीत रही हैं।
बिग बॉस से पहले टीवी पर अपने डेब्यू शो 'हमारी बहू रजनीकांत' में वह रोबोट का किरदार निभाकर भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। कुछ समय पहले कोविड से वह अपनी मां को भी खो चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी के प्रोमो के दौरान उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था मगर इसके बावजूद उनके फैंस उन्हें पहचान गए थे और बिग बॉस में उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके बारे में उनके फैंस और ज्यादा जान सके, इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको रिद्धिमा पंडित के बारे में बताने जा रहे हैं।
बिग बॉस के घर में रिद्धिमा
बिग बॉस ओटीटी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। शो में कई नामी चेहरे हैं, इन स्टार्स के बीच रिद्धिमा पंडित ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी बिग बॉस ऑटीटी का हिस्सा है, मगर घर में सबसे ज्यादा फीस रिद्धिमा पंडित को मिल रही है। इसी के साथ हाल ही में, उनके और प्रतीक सहजपाल के बीच बड़ी लड़ाई हुई। बता दें कि इसी बीच रिद्धिमा ने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में भी बताया।
ऐसा रहा रिद्धिमा का करियर
मुंबई में जन्मी रिद्धिमा पंडित एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। वह सनसिल्क, डव, हार्पिक, वीट, सेट वेट सहित कई नामी ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप का हिस्सा भी रह चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने 'बहू हमारी रजनीकांत' से टीवी डेब्यू किया। इसमें उनका रोबोट बहू का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद साल 2017 में रिद्धिमा ने शो 'द ड्रामा कंपनी' में अपना हिस्सा लिया और वूट की वेब सीरीज 'यो की हुआ ब्रो' के साथ डिजिटल डेब्यू भी किया। बता दें कि रिद्धिमा 'डांस चैंपियन' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें :Confirmed! आ गई बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट
रिद्धिमा की फैन फॉलोइंग
रिद्धिमा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फनी रील्स भी शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं कुछ समय पहले उन्होंने रील्स के जरिए उन्हें बुली करने वालों एक मजेदार अंदाज में एक मैसेज भी दिया था। इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका बायो है- 'मजबूत, स्वतंत्र और यहां जीतने के लिए आई हूं! फिलहाल बिग बॉस सीजन 15 के घर में बंद हूं।'
इसे भी पढ़ें :जानें कौन हैं बिग बॉस में नजर आने वाली ये बबली गर्ल, कैसे बनी मुस्कान से मूस जटाना
रिद्धिमा की लव लाइफ भी रही चर्चा में
टीवी की इस सुंदर बाला को जितना उनके अच्छे काम के लिए जाना जाता है, उतनी ही चर्चित रही हैं उनकी लव लाइफ। जी हां, आपको बता दें कि साल 2016 में ऐसी अफवाह थी कि रिद्धिमा अभिनेता ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन को डेट कर रही हैं। उस समय दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते थे। हालांकि रिद्धिमा ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की थी। इसके बाद रिद्धिमा का नाम अभिनेता कुशाल टंडन से भी जुड़ चुका है।
साल 2018 में कुशाल टंडन और रिद्धिमा ने वेब सीरीज 'हम' में काम किया था और इसी के बाद दोनों करीब आए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिका नहीं और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया हैंडल से अनफॉलो भी कर दिया था। वहीं हाल में हुए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने यह बात साफ की थी कि वे दोनों मैच्योर हैं और आगे बढ़ चुके हैं और कुशाल उनके अच्छे दोस्त हैं।
हमें उम्मीद है कि रिद्धिमा पंडित से जुड़ी ये जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। इसे आगे पहुंचाने में हमारी मदद करें। बिग बॉस और उनके सदस्यों से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: www.instagram.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों